विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'3 सेकंड का क्लिप और 10 करोड़ का लीगल नोटिस', डाक्युमेंट्री को लेकर धनुष के एक्शन पर नयनतारा का तेजतर्रार रिएक्शन

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 16 Nov 2024 06:24 PM (IST)

नयनतारा की डॉक्युमेंट्री नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई है। डॉक्युमेंट्री के खिलाफ धनुष ने ...और पढ़ें

धनुष ने भेजा नयनतारा को लीगल नोटिस (Photo Credit- IMDb)
धनुष ने भेजा नयनतारा को लीगल नोटिस (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. धनुष ने भेजा नयनतारा को लीगल नोटिस
  2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया मुंह तोड़ जवाब
  3. एक्टर को नोटिस के भेजने के लिए बताया घटिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी एक डॉक्युमेंट्री को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस की लाइफ और करियर पर बेस्ड नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

ट्रेलर में मेकर्स ने तमिल फिल्म 'नानुम राऊडी धान' का म्यूजिक इस्तेमाल किया है जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, साउथ सुपरस्टार धनुष ने इस डॉक्युमेंट्री पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस करते हुए लीगल नोटिस भेज दिया है।

नयनतारा ने लिखा धनुष के लिए ओपन लेटर

नयनतारा ने एक ओपन लेटर के जरिए मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो धनुष पर भड़कती नजर आ रही हैं। लेटर में नयनतारा ने बताया कि कैसे तमाम मुश्किलों के बीच उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर डॉक्युमेंट्री तैयार की है।

View this post on Instagram

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

एक्ट्रेस ने कहा कि वो लंबे वक्त से धनुष से 'नानुम राऊडी धान' के गानों और लीरिक्स के इस्तेमाल के लिए परमिशन मांग रही थीं लेकिन टीम धनुष की टीम की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया। इसके आगे उन्होंने बताया कि डॉक्युमेंट्री के ट्रेलर में 'नानुम राऊडी धान' के तीन सेकेंड गाने और विजुअल का इस्तेमाल करने पर उन्हें धनुष की टीम से लीगल नोटिस आया, जो उनके लिए काफी शॉकिंग था.

ये भी पढ़ें- PM Modi के पूर्व पर्सनल बॉडीगार्ड को मिला था Bigg Boss 18 का ऑफर, बोले- 'मुझे किचन के झगड़े पसंद नहीं'

धनुष ने भेजा था 10 करोड़ का लीगल नोटिस

एक्ट्रेस ने अपने ओपन लेटर में आगे लिखा, 'हम उन लाइन्स को पढ़कर चौंक गए थे जहां आपने कुछ वीडियोज के इस्तेमाल पर सवाल किया। वो वीडियो जो हमारे पर्सनल डिवाइस पर शूट किए गए थे, जो पहले से ही सोशल मीडिया पर पब्लिक के बीच शेयर हो चुके हैं।

Photo credit- Instagram

आपने महज 3 सेकेंड के उस वीडियो के लिए 10 करोड़ रुपये की डिमांड की। ये आपके लिए अब तक की सबसे नीचता भरी बात है और दिखाती है कि आपका कैरेक्टर कैसा है। काश आप वो इंसान होते जो आप जो स्टेज पर दिखाते हैं। आप जो बोलते हैं वो खुद बिल्कुल फॉलो नहीं करते हैं। कम से कम मेरे और मेरे पार्टनर के लिए तो नहीं।

दो साल से टीम कर रही थी कोशिश

अपने लेटर में नयनतारा ने ये भी दावा किया है कि पिछले दो सालों से वो और उनकी टीम धनुष से अपनी डॉक्युमेंट्री के लिए NOC लेने की कोशिश में लगी थी। धनुष से जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने इस मामले को छोड़ दिया। उन्होंने डॉक्युमेंट्री को फिर से एडिट करवाया और और नए वर्जन को जारी करने का फैसला किया। बता दें कि नयनतारा की जिंदगी पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

ये भी पढ़ें- Coldplay के कॉन्सर्ट की मिनटों में बिकी टिकट, ब्रिटीश बैंड ने फैंस के लिए की बड़ी अनाउंसमेंट