Move to Jagran APP

Nayanthara ने मंच पर कुछ इस अंदाज में बताए अपने बच्चों के नाम, खुशी से झूम उठे फैंस

Nayanthara Twins Boys साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा शादी के चार महीने बाद सरोगेसी की मदद से अपने ट्विन्स बच्चों का स्वागत करने को लेकर चर्चा में आई थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने मंच पर इस खास अंदाज में अपने दोनों बेटों का नाम बताया।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraMon, 03 Apr 2023 12:28 PM (IST)
Nayanthara ने मंच पर कुछ इस अंदाज में बताए अपने बच्चों के नाम, खुशी से झूम उठे फैंस
Nayanthara Finally Revealed Her Twins Boys Name on Stage Jawan Actress Video Goes Viral/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Nayanthara Kids: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन इन दिनों अपनी पैरेंटिंग को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। वह अपने ट्विन्स की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते हैं।

आपको बता दें कि शादी के चार महीने बाद ही नयनतारा और विग्नेश शिवन ने सरोगेसी की मदद से अपने ट्विन्स बेटों का परिवार में स्वागत किया था। अब हाल ही में चेन्नई में एक इवेंट को अटेंड करने पहुँचीं नयनतारा ने बड़े ही खास और दिलचस्प अंदाज में अपने दोनों बेटों के नाम बताए।

अपने बेटो के नाम की घोषणा करते हुए नयनतारा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

नयनतारा ने दोनों बेटों के नाम की घोषणा की

वीकेंड के मौके पर चेन्नई में इवेंट अटेंड करने पहुंचीं नयनतारा के इस वीडियो को उनके एक फैन ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नयनतारा पूरी खुशी और एक्साइटमेंट के साथ अपने दोनों बेटों का नाम दुनिया को बता रही हैं।

उन्होंने बेटों का पूरा नाम बताते हुए कहा कि उनके पहले बेटे का नाम उयिर रुद्रोनिल एन शिवन है और उनके दूसरे बेटे का नाम उलग ढैवाग एन शिवन है। इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'फाइनली नयनतारा ने अपने ट्विन्स ब्वॉयज का नाम बता दिया है।

Uyir Rudronil N Shivan ❤

Ulag Dhaiveg N Shivan ❤ https://t.co/7g1tYhclCd pic.twitter.com/CCHFyFthUT— N'cafe... (@NayanCafe) April 2, 2023

9 अक्टूबर को माता-पिता बनने के शेयर की थी जानकारी

विग्नेश शिवन और नयनतारा बीते साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें इन दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। अपनी शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने सरोगेसी की मदद से ट्विन्स ब्वॉयज का स्वागत किया था।

जिसकी जानकारी खुद निर्देशक विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्विन्स के नन्हें-नन्हें पांव की तस्वीरें शेयर करके दी थी। उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए लिखा था, 'नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें दो ट्विन्स बेबी ब्वॉयज हुए हैं'।

View this post on Instagram

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

आपको बता दें कि शादी के चार महीने बाद जब नयनतारा-विग्नेश शिवन माता-पिता बने थे, तो काफी विवाद हुआ था।

शाह रुख खान संग आएंगी नजर

नयनतारा की फिल्मों की बात करें तो वह साउथ के बाद अब हिंदी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी और शाह रुख खान की जोड़ी पहली बार निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में दिखाई देगी।