विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं गंदी शक्ल लेकर इंडस्ट्री में...' बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव पर क्या बोल गए Nawazuddin Siddiqui

Published: Tue, 02 Jul 2024 01:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम उन एक्टर्स में शुमार जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपना लोहा ...और पढ़ें

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने खुद को बताया बदसूरत इंसान
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने खुद को बताया बदसूरत इंसान

HighLights

  1. सरफरोश में पहली बार फेस किया कैमरा
  2. समाज में भेदभाव है इंडस्ट्री में नहीं
  3. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद को बताया बदसूरत

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर को कई बार अपने कलर और हीरो जैसे न लगने पर बात करते देखा गया है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाज ने खुद को बदसूरत इंसान बताया। नवाज ने बताया कि उन्हें कई लोग ऐसे मिले हैं जो उन्हें अक्सर ये बोलते रहते थे कि तुम बहुत अनअट्रैक्टिव हो और नवाज को इसपर विश्वास भी हो गया था।

अपने आपको मानता हूं सबसे बदसूरत

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने न्यूज18 से बातचीत करते हुए कहा, “पता नहीं कुछ लोगों को हमारी शक्लों से नफरत क्यों हैं। क्योंकि शक्ल ही ऐसी है इतने बदसूरत हैं हमलोग। हमें भी लगता है जब अपने आप को आईने में देखते हैं। हम भी बोलते हैं अपने आप को' क्यों आ गए फिल्म इंडस्ट्री में इतनी गंदी शक्ल लेके? 'उन्होंने आगे कहा,“मैं फिल्म इंडस्ट्री में फिजिकल तौर पर सबसे बदसूरत एक्टर्स में से एक हूं। और अब तो मैं ये मानता भी हूं क्योंकि मैं शुरू से ये सब सुनता आ रहा हूं।

हालांकि इसी के साथ नवाज ने फिल्म इंडस्ट्री का आभार भी जताया। उन्होंने कहा,' फिल्म इंडस्ट्री से मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं सभी डायरेक्टर्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इतनी वैरायटी के रोल दिए। अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी टैलेंट है तो इंडस्ट्री आपको बहुत कुछ देती है। सोसाइटी में डिस्क्रिमिनेशन है, इंडस्ट्री में नहीं।'

यह भी पढ़ें: फिल्म 'सरफरोश' के सेट पर आमिर खान को देख हकलाने लगे थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लोग समझ बैठे थे रियल क्रिमिनल

इस फिल्म से किया था डेब्यू

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आप रौतू का राज में देख सकते हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार फिल्म सरफरोश में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर','मंटो' और 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'सरफरोश' के सेट पर आमिर खान को देख हकलाने लगे थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, लोग समझ बैठे थे रियल क्रिमिनल