Navratri 2022: दुर्गा पूजा पंडाल में जरा सी बात पर जया बच्चन को काजोल ने लगाई फटकार! वायरल हुआ ये वीडियो
Navratri 2022 दुर्गा पूजा का फेस्टिवल फिल्म इंडस्ट्री में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल पंडाल में सेलेब्स मां का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं। इस बार भी बी टाउन सेलेब्स दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Navratri 2022: देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है। इन दिनों मां के दर्शन के लिए पंडालों में भीड़ देखने को मिलती है। लोग दुर्गा मां की पूजा कर उनसे अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं। लेकिन सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से हर साल बंगाली बहनें काजोल और रानी मुखर्जी की दुर्गा पूजा के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं। इस बार भी काजोल का पंडाल से एक वीडियो सामने आया है, लेकिन इस वीडियो में वो पूजा करने नहीं बल्कि जया बच्चन को डांटती नजर आ रही हैं। फैंस के बीच यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देख वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
वीडियो में दिखा काजोल का नटखट अंदाज
दरअसल, काजोल के कई सारे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कभी उनका बेटा युग भोग परोसते नजर आ रहा है, तो कभी उनकी बहन तनिषा मां का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। इसी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल, जया बच्चन को डांटती नजर आ रही हैं। यह वीडियो देख कर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। वह काजोल के डांटने के स्टाइल पर बार-बार चुटकी ले रहे हैं।
View this post on Instagram
क्यों लगाई जया बच्चन को डांट
दरअसल, जया बच्चन मास्क लागकर पंडाल में पहुंची। इस दौरान काजोल उनसे मिलती हैं और कहती हैं 'मास्क निकालना पड़ेगा, चाहे कुछ भी हो।' इतना कहने ही खुद जया बच्चन भी अपने को ठहाके मारने से रोक नहीं पाती। हालांकि, यह सब हंसी मजाक में है। फैंस भी काजोल के नटखट अंदाज को पसंद करते हुए जया बच्चन के मास्क पहनकर आने पर चुटकी ले रहे हैं।
आशीर्वाद लेने पहुंचे सेलेब्स
बी टाउन में दुर्गा पूजा का उत्सव बडे़ ही चाव से मनाया जाता है। कई सारे सेलेब्रिटी मां की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने पंडाल में जाते हैं। एक्ट्रेस काजोल का परिवार हर साल दुर्गा पूजा में शामिल होता है। सिर्फ काजोल ही नहीं बल्कि उनकी कजिन रानी मुखर्जी भी इस पूजा में शामिल होती हैं। इस बार भी दोनों बहनों ने मां का आशीर्वाद लिया। उनके अलावा पंडाल में ब्रह्मास्त्र की टीम से मोनी रॉय, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी भी पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Adipurush Teaser: आदिपुरुष का टीजर देख बौखलाए फैंस, सैफ अली खान को देखकर बोले- 'ये रावण है या खिलजी'