विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanah Kapoor Wedding: नसीरुद्दीन शाह ने निभाई शाहिद कपूर की बहन सनाह की शादी की ये खास रस्म, सामने आया वीडियो

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2022 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 03 Mar 2022 07:23 AM (IST)

आपको बता दें कि शाहिद कपूर का उनके तीन सौतेले भाई-बहनों रुहान कपूर सनाह कपूर और ईशान खट्टर के साथ ...और पढ़ें

Photo Credit : manav.manglani Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : manav.manglani Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanah Kapoor Mayank Pahwa Wedding : शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज यानी 2 मार्च को सनाह महाबलेश्वर में सात फेरे लेंगी। पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पहवा की बेटे से मयंक पाहवा संग सात फेरे लेंगी। सनाह और मयंक की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के लोग और खास दोस्त महाबलेश्वर पहुंच चुकें हैं। वहीं अब शादी के पहले की बाकी रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। इसी बीच सहान की शादी के पहले की रस्म का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिवार के सारे सदस्य एक साथ एंजॉय करते दिख रहे हैं। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सनाह कपूर और मयंक पाहवा की शादी इन वक्त की चर्चा में बनीं हुई है। शाहिद कपूर की बहन और एक्ट्रेस सनाह की तस्वीरों और वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई सनाह को दुल्हान के जोड़े में देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है। इसी बीच शादी से पहले की रस्म का एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है​ जिसे बॉलीवुड के फोटोग्राम मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो सनाह के चूड़ा रस्म का है। इसमें आप देख सकते हैं कि नसीरुद्दीन शाह अपने हाथ में चूड़ा लेकर आ रहे हैं। वहीं सनाह की मौसी रत्ना पाठक उन्हें कलीरे और चूड़ा पहनाती नजर आ रही हैं। इस मौके पर सनाह बेहद ही खुश दिख रही हैं। वहीं मौसी रत्ना पाठक अपना सारा प्यार और आशीर्वाद सनाह पर लुटाती नजर आ रही हैं। बता दें कि रत्ना पाठक, सुप्रिया पाठक की सगी बहन हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वहीं एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में भाई शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं मीरा भी इस चूड़ा रस्म में हिस्सा लेती दिख रही हैं। पूरा परिवार एक ही फ्रेम में काफी अच्छा लग रहा है।