विवेक को नाओमी का सलाम
हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित हैं। नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यो की प्रशंसा भी की है। वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफ
मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित हैं। नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यो की प्रशंसा भी की है। वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफान प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
नाओमी ने पत्र में लिखा, मैं तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव में तूफान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हुए कार्यो को देखकर कितनी प्रभावित हूं। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस तरह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के लिए बहुत अधिक साहस और निष्ठा की जरूरत होती है।
नाओमी ने फिल्म द इम्पासिबल में सुनामी की चपेट में आने के बाद जीवित बची महिला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए वर्ष 2004 में आई इस आपदा का शिकार परिवारों का दर्द महसूस करना बहुत मुश्किल था।
उन्होंने विवेक को लिखा, आपका इस अंतराल को भरने का प्रयास सभी तरह से तारीफ के काबिल है। देवानामपट्टनम को गोद लेने और सुनामी पीड़ितों के लिए किए गए राहत कार्यो के लिए द इम्पोसिबल की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको सलाम करती हूं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर