विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयाप्रदा की एक गलती ने Sridevi को बनाया 'कल्ट क्वीन', 40 साल पहले आई फिल्म से सुपरस्टार बनीं थीं 'हवा हवाई'

Published: Mon, 16 Mar 2026 03:14 PM (IST)

Sridevi अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस वाली एक्ट्रेस थीं, उन्हें बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार होने का दर्जा भी ...और पढ़ें

जयाप्रदा की एक गलती ने श्रीदेवी को बनाया सुपरस्टार

जयाप्रदा की एक गलती ने श्रीदेवी को बनाया सुपरस्टार 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस की बात आती है तो श्रीदेवी का जिक्र जरूर होता है। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनकी बदौलत वे कल्ट क्वीन बनीं। इस बीच उनके करियर के एक बड़े टर्निंग पॉईंट पर जयाप्रदा ने एक ऐसी गलती कर दी जिसका फायदा श्रीदेवी को मिला।

40 साल पहले जयाप्रदा से हुई थी ये गलती

40 साल पहले आई एक फिल्म पहले जयाप्रदा (Jaya Prada) को ऑफर हुई थी लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद जब श्रीदेवी (Sridevi) ने यहल फिल्म की और यह सुपर डुपर हिट बन गई, बस फिर क्या था श्रीदेवी को इस फिल्म से खूब शोहरत मिली और फिर उन्हें 'कल्ट क्वीन' का दर्जा मिला।

nagina (1)

यह भी पढ़ें- मां Sridevi की आखिरी फिल्म से हिट होगा बेटी का करियर, MOM 2 में दिखेंगी खुशी कपूर, शुरू हुई थ्रिलर की शूटिंग

कौन सी थी ये फिल्म

ये फिल्म थी नगीना (Nagina) जो 1986 में रिलीज हुई थी। दरअसल जयाप्रदा को सांपों से डर लगता था और इसीलिए उन्होंने इसका ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद यह फिल्म श्रीदेवी के मिली और उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई। इस फिल्म ने श्रीदेवी को पहली भारतीय सुपरस्टार बनने में बड़ी भूमिका निभाई।

nagina (2)

जयाप्रदा और श्रीदेवी के बीच थी राइवलरी

फिल्म के गाने और कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह एक कल्ट क्लासिक बन गई। उस वक्त श्रीदेवी और जयाप्रदा के बीच प्रोफेशनल राइवलरी थी लेकिन इस फिल्म ने श्रीदेवी को उनसे कहीं आगे पहुंचा दिया। हालांकि श्रीदेवी को भी सांपों से डर लगता था लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और डर के बावजूद फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीता।

nagina (4)

दोनों के रास्ते हुए अलग

भले ही दोनों एक्ट्रेसेस की एक दूसरे से राइवलरी रही हो लेकिन कुछ सालों बाद जयाप्रदा ने राजनीति की ओर रुख कर लिया और श्रीदेवी सिनेमा में ही बनी रही। जयाप्रदा ने श्रीदेवी को अपने बेटे की शादी में भी इनवाइट किया था और वहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

nagina (3)

श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनमें- हिम्मतवाला, मास्टरजी, कर्मा, मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना, चालबाज, खुदा गवाह, गुमराह, जुदाई, इंग्लिश विग्लिश और मॉम शामिल है।

यह भी पढ़ें- 'इंटीमेट सीन नहीं करूंगी,' जब Sridevi ने ठुकरा दी थी फिरोज खान की 38 साल पुरानी फिल्म