Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब होगी Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की शादी? सगाई के बाद नागार्जुन ने दी एक और गुडन्यूज

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:06 PM (IST)

    Naga Chaitanya ने शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ सगाई करके अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अचानक सगाई के बीच अब नागार्जुन ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि नागा चैतन्य और शोभिता कब शादी कर रहे हैं। वह अपने बेटे के दूसरी बार घर बसने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। जानिए उन्होंने शादी को लेकर क्या अपडेट दिया है।

    Hero Image
    नागा चैतन्य की दूसरी शादी पर बोले नागार्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) दोबारा शादी करने जा रहे हैं। उन्हें एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के रूप में फिर से प्यार मिला है। हाल ही में, उन्होंने शोभिता के साथ सगाई की है। अब नागार्जुन (Nagarjuna) ने कपल की शादी के बारे में अपडेट दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2021 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने चार साल की शादी खत्म कर दी थी। सामंथा से अलग होने के बाद से ही चैतन्य के शोभिता को डेट करने की खबर आई थी। दोनों ने कभी अपनी डेटिंग को कन्फर्म नहीं किया था, लेकिन दोनों को कई बार साथ में देखा गया था। 8 अगस्त को नागार्जुन ने कपल की सगाई की तस्वीरें शेयर कर उनके रिश्ते को कन्फर्म किया था। 

    नागार्जुन ने बेटे की शादी पर दिया अपडेट

    अब एक हालिया इंटरव्यू में नागार्जुन ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, "अभी नहीं। हमने जल्दबाजी में इसलिए सगाई की, क्योंकि यह बहुत शुभ दिन था। चाय (नागा चैतन्य) और शोभिता निश्चित थे कि वे शादी करना चाहते हैं तो हमने कहा, चलो इसे करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- एक्स हसबैंड Naga Chaitanya की सगाई के बीच Samantha Ruth Prabhu ने ली थेरेपी, पोस्ट में बताया अपना हाल

    Naga Chaitanya Sobhita

    Photo Credit- Nagarjuna

    शोभिता और चैतन्य की सगाई की अनाउंसमेंट देते हुए नागार्जुन ने कहा था, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे सोभिता धुलिपाला से हुई। हम उन्हें अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। खुशहाल जोड़े को बधाई। उन्हें जीवन भर प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं। भगवान भला करे। अनंत प्रेम की शुरुआत।"

    नागा चैतन्य-शोभिता का वर्क फ्रंट

    नागा चैतन्य के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह थंडेल मूवी में नजर आएंगे। चंदू मोंडेती निर्देशित एक्शन थ्रिलर इसी साल 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, शोभिता को आखिरी बार इंगलिश फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) में नजर आई थीं। 

    यह भी पढ़ें- Naga Chaitanya संग शोभिता ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, कहा- 'हमारे दिल लाल मिट्टी और बारिश जैसे हैं'