जेटली की बेटी की शादी में पहुंचे शंकर महादेवन अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर शंकर महादेवन की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें भर्ती हुए दो दिन हो चुके हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर शंकर महादेवन की अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें भर्ती हुए दो दिन हो चुके हैं।
'बाहुबली 3' को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानकर होगा बेहद अफसोस
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शंकर महादेवन मुंबई से दिल्ली आए थे। उन्हें संगीत समारोह में शामिल होना था, जिसमें मिका सिंह ने परफॉर्म किया। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने इसमें शिरकत की। शाहरुख खान खास मेहमान रहे।
बॉयफ्रेंड की 'हेट स्टोरी 3' देखकर जानिए बिपाशा को क्यों हुर्इ इतनी खुशी
महादेवन के प्रवक्ता ने कहा है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की।
खबरी ने बताया, 'वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली की शादी में शामिल होने के लिए शंकर दिल्ली आए थे। शनिवार को यहां संगीत सेरेमनी थी। तभी अचानक महादेवन के सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर्स ने उन्हें फटाफट भर्ती होने की सलाह दी।'