विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में Naagzila की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, मेट्रो स्टेशन से वायरल हुई तस्वीरें

Published: Sat, 14 Feb 2026 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2026 09:37 PM (IST)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर एक बॉलीवुड अभिनेता ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने 'भूल भुलैया 2' और ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन को बुलाया खराब एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन को बुलाया खराब एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में दें चुके एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को तारीफ के साथ कई बार आलोचना भी सहनी पड़ी। हाल ही में, उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए कार्तिक को खूब ट्रोल किया गया और उनकी फिल्म भी फ्लॉप रही।

अब एक बॉलीवुड एक्टर ने कार्तिक आर्यन की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की है और उन्हें सबसे खराब एक्टर्स में से एक बताया है। अपने उम्दा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता ने बताया कि लोग थिएटर्स में फिल्में उन पर हंसने के लिए देखने के लिए जाते हैं।

कार्तिक आर्यन हैं सबसे खराब एक्टर?

यह अभिनेता हैं मर्डर 2 में खलनायक बने प्रशांत नारायणन (Prashant Narayanan)। अभिनेता ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन पर अपने मता-पिता का आशीर्वाद है जिसकी वजह से वो इंडस्ट्री में सर्वाइव कर पा रहे हैं। मुझे वह पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे।

यह भी पढ़ें- Naagzilla से पहले कार्तिक आर्यन की बड़ी कुर्बानी, TMMTMTTM की फ्लॉप के बाद एक्टर ने छोड़ी इतने करोड़ फीस!

नागजिला की शूटिंग में व्यस्त एक्टर

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों दिल्ली की विदा लेती सर्दियों का आनंद लेते हुए अपनी आने वाली फिल्म नागज़िला की शूटिंग में व्यस्त हैं। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए कार्तिक पिछले दो दिनों से राजधानी में शूट कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-02-14 at 9.31.19 PM

दिल्ली में कर रहे फिल्म की शूटिंग

कुछ दिन पहले लक्ष्मी नगर से कार्तिक की शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब खबर है कि फिल्म की शूटिंग का लोकेशन बदलकर इंडिया गेट कर दिया गया है। यहां कार्तिक आर्यन ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और स्टंट सीन फिल्माए, जिसे देखने के लिए मौके पर भीड़ भी जमा हो गई।

दिल्ली में शूटिंग के दौरान कार्तिक पूरी तरह अपने किरदार में डूबे नजर आ रहे हैं। नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चल रही इस शूटिंग ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ‘नागज़िला’ में कार्तिक का नया अवतार देखने को मिलेगा, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी बज़ बना हुआ है।