विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murali Mohapatra Death: दुर्गा पूजा में परफॉर्म करते हुए सिंगर मुरली मोहपात्रा का निधन

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 04 Oct 2022 08:44 AM (IST)

कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे सिंगर मुरली मोहपात्रा का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक ...और पढ़ें

Murali Mohapatra, Singer Death, Photo Credit Instagram
Murali Mohapatra, Singer Death, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Murali Mohapatra Death: ओड़िशा के मशहूर गायक मुरली मोहपात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है। कहा जा रहा है कि सिंगर कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान वह स्टेज पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुरली मोहपात्रा के निधन की खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है।

गाना गाते अचानक गिर पड़े मुरली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहपात्रा एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार गाने गाए थे। इसके बाद वह अचानक स्टेज पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें मोहपात्रा ओड़िशा के फेमस गायक थे। उन्हें जयपुर में अक्षय मोहंती के नाम से भी जाना जाता था।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महापात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘‘लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

लंबे समय से थे बीमार

मुरली के बड़े भाई विभूति प्रसाद महापात्र ने कहा कि वह लंबे समय से हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे।  बता दें महापात्रा सरकारी कर्मचारी भी थे और जयपुर सब कलेक्टर कार्यालय में कार्य करते थे। वह नौ महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।

फैंस को याद आए सिंगर केके

बता दें इसी साल मई में बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ का एक कॉन्सर्ट के दौरान निधन हुआ था। केके के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया था। इस दुख से फैंस अभी तक बाहर नहीं निकले थे कि एक और सिंगर का इस तरह से निधन उन्हें शॉक दे गया है।