Move to Jagran APP

मुंबई पुलिस को पसंद नहीं शाहरुख खान- शाहीद कपूर की फिल्मों के ये सीन, लोगों से की इन्हें कॉपी ना करने की अपील

दरअसल मुंबई पुलिस ने कुछ फिल्मों के डायलॉग्स शेयर बताए हैं जिन्हें असल जीवन में लोगों से कॉपी नहीं करने की अपील की है। इन डायलॉग्स में कई महिला विरोधी संवाद हैं जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी बात रखी है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 02:14 PM (IST)
मुंबई पुलिस को पसंद नहीं शाहरुख खान- शाहीद कपूर की फिल्मों के ये सीन, लोगों से की इन्हें कॉपी ना करने की अपील
कबीर सिंह का डायलॉग, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई पुलिस का बॉलीवुड कनेंक्शन काफी तगड़ा है। अक्सर बॉलीवुड के कंधे पर बंदूक रख मुंबई पुलिस आम लोगों को समझाइश देती है। मुंबई पुलिस की ये क्रिएटिविटी लोगों को भी खूब पसंद आती है। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। दरअसल मुंबई पुलिस ने कुछ फिल्मों के डायलॉग्स शेयर बताए हैं जिन्हें असल जीवन में लोगों से कॉपी नहीं करने की अपील की है। इन डायलॉग्स में कई महिला विरोधी संवाद हैं जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी बात रखी है।

loksabha election banner

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ मीम्स शेयर किए हैं। इन मीम्स में शाहरुख से लेकर शाहिद कपूर तक की फिल्मों के महिला विरोधी डायलॉग्स हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिनेमा हमारे समाज का आईना होती हैं। यहां बस कुछ डायलॉग हैं जिस पर हमारे समाज और सिनेमा दोनों को विचार करने की जरूरत है। अपने शब्दों और एक्शन को सावधानी के साथ चुनें।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

इन फिल्मों का दिया है उदाहरण

मुंबई पुलिस ने जिन फिल्मों के पोस्टर शेयर किए हैं उनमें शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के दो डायलॉग्स हैं। जिनमें 'प्रीति चुन्नी ठीक करो।' वहीं एक अन्य डायलॉग शेयर किया है जिसमें कबीर उर्फ शाहिद कपूर कहते हैं, 'वो मेरी बंदी है।' इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' का 'तुम एक पत्नी हो, तुम्हारा पति जैसा चाहेगा वैसा ही होगा। ये शादी का दस्तूर है। मर्द औरत का भगवान होता है।' इसके अलावा 'मालामाल', 'दिल धड़कने दो', 'दबंग', 'चश्मे बद्दूर' और 'उजड़ा चमन' शामिल हैं।

वहीं मुंबई पुलिस की इस क्रिएटिविटी को सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग कमेंट कर इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को अब तक की बेस्ट पोस्ट बता चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस इस तरह क क्रिएटिविटी दिखा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.