Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown में फ़िल्मी हुई मुंबई पुलिस, बना रही है जबरदस्त डायलॉग्स वाले मीम्स

Coronavirus Lockdown मुंबई पुलिस लोगों के बीच फ़िल्मी तरीके से जागरुकता फैला रही है। वह एक के बाद एक फ़िल्मी डायलॉग वाले मीम्स बना रही है। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 04:38 PM (IST)
Coronavirus Lockdown में फ़िल्मी हुई मुंबई पुलिस, बना रही है जबरदस्त डायलॉग्स वाले मीम्स
Coronavirus Lockdown में फ़िल्मी हुई मुंबई पुलिस, बना रही है जबरदस्त डायलॉग्स वाले मीम्स

 नई दिल्ली, जेएनएन। Coronvirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पूरा देश 3 मई तक बंद रहेगा। इस बीच जरूरी सामान की आपूर्ति होती रहेगी। इस लॉकडाउन  में पुलिस विभाग असली हीरो बनकर सामने आया है। वह ना सिर्फ लॉकडाउन में मदद कर रहा है, बल्कि लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस लोगों के बीच फ़िल्मी तरीके से जागरुकता फैला रही है। वह एक के बाद एक फ़िल्मी डायलॉग वाले मीम्स बना रही है। 

loksabha election banner

मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई पोस्ट हैं, जिन्हें पढ़कर आपको मजा आ जाएगा। आइए आपको भी मिलाते हैं, ऐसे ही कुछ मजेदार पोस्ट से...

ओ कोरोना कभी मत आना-

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फ़िल्म स्त्री का एक फेमस डायलॉग है- 'ओ स्री कल आना'। फ़िल्म में लोग इसे अपने घरों के सामने लिखते हैं, ताकि भूत के प्रकोप से बचा जा सके। अब मुंबई पुलिस ने इसे रिक्रिएट किया है और लिखा है- 'ओ कोरोना कभी मत आना'। इसके साथ उन्होंने लिखा,' सुरक्षित रहने का सिर्फ एक मंत्र है कि स्ट्रीट पर जाने से बचे।' इस ट्वीट पर श्रद्धा कपूर का भी जवाब आया। उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा,'बिलकुल'।

रोसेश साराभाई की पोएट्री

सारभाई वर्सेस साराभाई के फेमस किरदार रोसेश साराभाई की पोएट्री को भी मुंबई पुलिस ने रिक्रिएट किया है। पहला-'शेविंग क्रीम से बेटर है फोम.. ड्यूरिंग द लॉकडाउन प्लीज़ स्टे एट होम।' दूसरा- स्लेफी लुक्स बेटर वेन यू पॉउट...स्नीजिंग एंड कॉफ़िंग वेयर योर मास्क एंड कवर योर माऊथ।' इसके साथ कई और ऐसे ही डायलॉग्स हैं। इन्हें इस किरदार को निभाने वाले एक्टर राजेश ने अपनी आवाज़ भी दी है। 

शाहरुख़ ख़ान और हॉलीवुड 

मुंबई पुलिस ने क्रिएटिविटी में हॉलीवुड को भी नहीं बक्शा है। उन्होंने हैरी पॉटर के सीन का मीम बनाया है। वहीं, मनी हाइस्ट के लीड किरदार प्रोफेसर का भी इस्तेमाल किया गया है। शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्मों के सीन का भी इस्तेमाल कर मुंबई पुलिस मस्त और जागरूक करने वाले मीम्स बना रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.