Move to Jagran APP

Mumbai Police ने किया जैकलीन फर्नांडीस का शुक्रिया, कोरोना महामारी में एक्ट्रेस ने इस तरह की मदद

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मरीजों को इलाज और ऑक्सीजन मुहैया करवाने से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी जरूर सामान पहुंचाकर उनकी मदद कर रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 02:59 PM (IST)
Mumbai Police ने किया जैकलीन फर्नांडीस का शुक्रिया, कोरोना महामारी में एक्ट्रेस ने इस तरह की मदद
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस , Instagram: jacquelinef143

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मरीजों को इलाज और ऑक्सीजन मुहैया करवाने से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी जरूर सामान पहुंचाकर उनकी मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी इन दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं।

loksabha election banner

वह अब मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए भी आगे आई हैं। जैकलीन फर्नांडीस ने पुलिस को रेनकोट और अन्य सुरक्षा से जुड़ी चीजें मुहैया करवाकर मदद की है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने उनका शुक्रिया अदा किया है। मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीस मुंबई पुलिस को रेनकोट और अन्य सुरक्षा से जुड़ी चीजें देती हुई दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जैसा कि जून करीब आ गया है। मुंबई मानसून के लिए कमर कस रहा है और हम इसीलिए जैकलीन फर्नांडीस के अहम योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। यह हमारी महामारी के साथ मानूसन में भी सुरक्षा करेगा।' सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस के लिए किया मुंबई पुलिस का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर जैकलीन फर्नांडीस की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीस कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह एक कोविड-19 केयरसेंटर भी खोलेंगी। इस बारे में बताते हुए जैकलीन फर्नांडीस ने कहा, 'हम 100 बिस्तर वाला, और 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाला अस्पताल खोलेंगे। इसके अलावा हमने 2 एंबुलेंस भी खरीदी है।'

जैकलीन फर्नांडीस ने यह भी कहा कि हम लोगों को निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे क्योंकि दुर्भाग्य से एंबुलेंस की सेवा बहुत ही महंगी है, लोग इनकी सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते वह अपनी जान गवां रहे हैं अगर वह समय पर अस्पताल जाएं तो उनकी जान बचाई जा सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं हो पा रहा है जो कि बहुत ही खराब बात है। इसके चलते हमने 2 एंबुलेंस खरीदी है जो की पूरी तरह से अत्याधुनिक होगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.