Move to Jagran APP

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोनम कपूर और दुलकेर सलमान की ली क्लास, पर गलती क्या थी

इस पर मुंबई पुलिस ने सोनम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे लिए कोई भी मुंबईकर आम मुंबईकर नहीं है। सभी खास मुंबईकर है और हम सबका ध्यान समान रूप से रखते हैं l

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 04:42 PM (IST)
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोनम कपूर और दुलकेर सलमान की ली क्लास, पर गलती क्या थी
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोनम कपूर और दुलकेर सलमान की ली क्लास, पर गलती क्या थी

मुंबई। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव है। उन्होंने कई बार कलाकारों को ट्रैफिक के नियम का उल्लंघन करते हुए पाया है और उन पर दंड भी लगाया है।

loksabha election banner

कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें सोनम कपूर और दुलकेर सलमान के साथ गाड़ी में बैठी हुई नजर आ रही हैं । दुलकेर ,ड्राइविंग सीट पर हैं और हाथ में मोबाइल लिए हुए हैं। ये वीडियो सोनम कपूर के हाथ से बना हुआ प्रतीत होता है।

इस मौके पर मुंबई पुलिस में सोनम कपूर को उनकी भाषा में ट्वीट कर कहा कि इस प्रकार लापरवाही से गाड़ी चलाना वाकई विचित्र है। इस बारे में सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने लिखा है,'सोनम कपूर हम आपसे सहमत हैं। गाड़ी चलाते वक्त इस प्रकार का स्टंट करना सही में विचित्र है। इसके जरिए आप दूसरों का भी जीवन खतरे में डालती हैं। हम इस प्रकार का स्टंट रील लाइफ में भी नहीं देखना चाहते।' इस प्रश्न का उत्तर देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि उनकी गाड़ी एक ट्रक से बंधी हुई थी और वह गाड़ी चला नहीं रहते बल्कि मात्र गाड़ी में बैठे थे। सोनम कपूर में मुंबई पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जितना ध्यान आप कलाकारों पर रखते हैं। उतना ही आप आम नागरिकों पर रखते होंगे, ऐसी अपेक्षा है।

इस पर मुंबई पुलिस ने सोनम कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारे लिए कोई भी मुंबईकर आम मुंबईकर नहीं है। सभी खास मुंबईकर है और हम सबका ध्यान समान रूप से रखते हैं और हमें इस बात की खुशी है कि आप की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी है। इस मौके में मुंबई पुलिस में दुलकिर रहमान के भी प्रश्न का उत्तर दिया।

यह भी पढ़ें: ठग्स की मेहमाननवाज़ी: अंबानी की शादी में घराती अमिताभ-आमिर ने खाना परोसा, Video वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.