Move to Jagran APP

Mumbai Bridge Collapse: ग़म और गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, नेताओं पर फूटा गुस्सा

मुंबई को हादसों का शहर कहते हैं। हादसों की जो चपेट में आते हैं उनकी दुनिया उजड़ जाती है। मुंबई में जब भी कोई मुसीबत आती है सेलेब्रिटीज़ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 01:25 AM (IST)
Mumbai Bridge Collapse: ग़म और गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, नेताओं पर फूटा गुस्सा
Mumbai Bridge Collapse: ग़म और गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, नेताओं पर फूटा गुस्सा

मुंबई। गुरुवार शाम मुंबई में एक बड़ा हादसा हो गया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस यानि सीएसटी स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरने से 6 लोगों के मरने की ख़बर है। तीन दर्ज़न के आस-पास ज़ख़्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस अचानक हुए हादसे से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी सदमे में हैं और पीड़ितों के लिए दुआएं मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है।

loksabha election banner

मुंबई को हादसों का शहर कहते हैं। हादसे होते हैं और जो चपेट में आते हैं, उनकी दुनिया उजड़ जाती है। मुंबई में जब भी कोई मुसीबत आती है, सेलेब्रिटीज़ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है- शोक में हूं और मौन प्रार्थना कर रहा हूं। मुंबई शहर। 

फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा- जब लोग ज़ख़्मी होकर पीड़ा में हैं, राजनेताओं ने बेशर्मों की तरह दुर्घटना स्थल पर चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। अशोक ने अपने ट्वीट में मुंबई के नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया है। 

रितेश देशमुख ने हादसे पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए लिखा है- कितनी भयानक हादसा है। जानकर दुखी हूं कि कई जानें चली गयीं। जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है, उनके लिए मेरी सांत्वनाएं और ज़ख़्मी लोगों के लिए प्रार्थना। इस ब्रिज का गिरना टाला जा सकता था। यह लापरवाही अक्षम्य है। 

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने लिखा है- दुर्घटना- इस बार मुंबई के दिल में। सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज अचानक गिर गया और 5 लोग मारे गये और 36 ज़ख़्मी हुए हैं। जिन लोगों की जानें चली गयी हैं, मैं उनके परिवारों और जो अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, उनके लिए प्रार्थना करती हूं।  

न्यूयॉर्क में अपने शो की शूटिंग करने गये अनुपम खेर ने लिखा- मुंबई में पुल गिरने की ख़बर से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं। भगवान इस क्षति से निपटने की शक्ति उन्हें दे।

तापसी पन्नू ने सिर्फ़ इतना लिखा- यह चोट पहुंचाता है।

पीएम मोदी की बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मुंबई ब्रिज कॉलेप्स से वो व्यथित हैं। घटनास्थल के चित्र और वीडियो देखकर वो दुखी हैं। पीड़ितों और परिवारों के प्रार्थना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.