Anant-Radhika Engagement: बेटे और बहू के लिए मुकेश अंबानी ने पत्नी संग किया डांस, VIDEO में देखें सगाई
Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Inside Video मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे के बाद अब मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की सगाई कल यानी गुरुवार को गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anant Ambani Radhika Merchant Engagement Inside Video: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर इन दिनों जश्न माहौल है। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। कल यानी 19 जनवरी को अनंत ने बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की सगाई की है। दोनों की सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब उनकी सगाई का इन साइड वीडियो सामने आया है।
#WATCH | The Ambani family dances at the ring ceremony of Anant Ambani and Radhika Merchant
The engagement ceremony was held at Mukesh Ambani's Mumbai residence 'Antilla' yesterday pic.twitter.com/mmNsI9fzkc— ANI (@ANI) January 20, 2023
अनंत-राधिका की सगाई में झूम कर नाचा पूरा अंबानी परिवार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई गुरुवार को अंबानी हाउस एंटीलिया में बड़े ही धूमधाम से हुई। वहीं, अब सगाई का इन साइड वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा अंबानी परिवार अपनी होने वाली छोटी बहू के स्वागत में डांस करता नजर आ रहा है। स्टेज पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने एक साथ डांस किया है। सभी ने बॉलीवुड सॉन्ग 'दिल से दिल की सगाई' पर डांस किया।
#WATCH | The Ambani family dances at the ring ceremony of Anant Ambani and Radhika Merchant
The engagement ceremony was held at Mukesh Ambani's Mumbai residence 'Antilla' yesterday pic.twitter.com/mmNsI9fzkc— ANI (@ANI) January 20, 2023
इस अंदाज में हुई अनंत और राधिका की सगाई
सगाई का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनंत और राधिका स्टेज पर खड़े होते हैं, तभी उनकी पेट डॉग दौड़कर आता है और सभी उसे देखने लगते हैं। इसके बाद दोनों नए जोड़ों के साथ सगाई में मौजूद सभी लोग 'देवा देवा' सॉन्ग पर डांस करते दिखते हैं। अनंत और राधिका के फेस पर एक दूजे के होने की खुशी साफ दिख रही है। इन दोनों ही वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई कमेंट कर नए जोड़े को बधाई दे रहा है।