विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MTV VMAs शो में सबके सामने हाथापाई पर उतरे मेगन फॉक्स के ब्वॉयफ्रेंड मशीन गन और बॉक्स कॉनोर मैकग्रेगर, देखें वीडियो

By Anand KashyapEdited By:
Published: Tue, 14 Sep 2021 02:22 PM (IST)

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 (2021 MTV VMA) से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हॉलीवुड अभिनेत्री ...और पढ़ें

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में भीड़े मशीन गन केली और मेगन फॉक्स, तस्वीर- Instagram:onwithmariolopez
एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में भीड़े मशीन गन केली और मेगन फॉक्स, तस्वीर- Instagram:onwithmariolopez

नई दिल्ली, जेएनएन। एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 (2021 MTV VMA) से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स के ब्वॉयफ्रेंड मशहूर रैपर मशीन गन केली और बॉक्स कॉनोर मैकग्रेगर के बीच हाथपाई हो गई। इतना ही नहीं मेगन फॉक्स पर कोल्ड ड्रिंक तक फेंकी गई। यह घटना रविवार शाम की है। एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में हॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

यहां सभी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर पोज भी दिए, लेकिन एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में मौजूद सभी लोग उस समय हैरान हो गए जब मशीन गन केली और कॉनोर मैकग्रेगर आपस में भीड़ गए। हालांकि मौके पर मौजूद सिक्यॉरिटी गार्ड्स पहुंच गए और इन दोनों की एक-दूसरे से लड़ने से रोक दिया। मशीन गन केली और कॉनोर मैकग्रेगर के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं इनके झगड़े की जानकारी वैरायटी न्यूज ने भी दी है। वैरायटी न्यूज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मशीन गन केली और मेगन फॉक्स का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वैरायटी के एक रिपोर्टर एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड 2021 में हुई उनके साथ ही घटना के बारे में पूछते नजर आए, लेकिन गुस्से में मशीन गन केली रिपोर्टर के माइक को धक्का देकर आगे बढ़ जाते हैं।

वहीं Pop Crave ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बॉक्स कॉनोर मैकग्रेगर मेगन फॉक्स पर गुस्से में कोल्ड ड्रिंक फेंके नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य लोग उन्हें रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। naz.नाम के एक ट्विटर हैंडल ने मशीन गन केली और कॉनोर मैकग्रेगर की हाथापाई का वीडियो साझा किया है। यह सभी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रहे हैं।

इन सितारों के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अभी तक मशीन गन केली और कॉनोर मैकग्रेगर के झगड़े की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि मेगन फॉक्स हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं मशीन गन केली जाने-माने रैपर हैं। जबकि कॉनोर मैकग्रेगर एक यूएफसी फाइटर हैं।