यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS. Dhoni: क्रिकेट के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धोनी की एंट्री, करेंगे फैमिली ड्रामा फिल्म का निर्माण
MS. Dhoni महेंद्र सिंह धोनी अपने गेम के दमपर कई बार भारतीय क्रिकेट टीम को खिताब जीताए हैं। अब उनका ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। MS. Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एमएस धोनी क्रिकेट की दुनिया में खास मुकाम हासिल करने के बाद अब फिल्मी जगत में एंट्री कर चुके हैं। जानकारी आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट एक तमिल फीचर फिल्म का निर्माण करने वाला है और ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है।
एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने दिवाली के मौके पर एक प्रेस नोट साझा कर बताया कि धोनी प्रोडक्शन तमिल में अपनी पहली फैमिली ड्रामा फीचर फिल्म का निर्माण करने वाला है। फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही मेकर्स द्वारा इस फैमिली ड्रामा फिल्म के कास्ट और क्रू की घोषणा की जाएगी। ये तमिल फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म को रमेश थमिलमनी निर्देशित करेंगे, जो अथर्व-द ओरिजिन नाम का एक ग्राफिक नॉवेल भी लिख चुके हैं।
Legendary cricketer @msdhoni and his wife @SaakshiSRawat's production house, @DhoniLtd will produce its first feature film in Tamil! 🤩💥
Conceptualised by Sakshi herself, the Tamil film will be a feel good family entertainer that is to be directed by Ramesh Thamilmani. 📢🥁 pic.twitter.com/I6ArCRZmB7
— DEC (@decoffl) October 24, 2022
नया है कॉन्सेप्ट
फिल्म के बारे में बात करते हुए रमेश थमिलमनी ने कहा, जब मैंने साक्षी धोनी के इस कॉन्सेप्ट को पढ़ा तो ये मुझे पूरी तरह से नया और खास लगा। इस कॉन्सेप्ट में एक फैमिली ड्रामा की बहुत सारी उम्मीदें हैं। ये एकदम नया आइडिया है।
इन जॉनर की फिल्मों पर भी करेंगे काम
वहीं, इस तमिल फिल्म के अलावा धोनी का ये प्रोडक्शन हाउस कई फिल्म मेकर्स और स्क्रिप्ट राइटर के साथ साइंस फिक्शन, कॉमेडी, क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर सहित कई अन्य रोमांचक कंटेंट की फिल्मों पर बात कर रहे हैं।
इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी एंटरटेनर कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट का निर्माण 25 जनवरी, 2019 को किया था। उनके इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन शॉर्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें रोर ऑफ द लॉइन, बिलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसी फिल्में शामिल हैं।
