'मेरी शक्ल का गलत इस्तेमाल...' Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया पर किसको सुनाई खरी-खोटी?
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपनी तस्वीर का इस्तेमाल करके बनाए गए AI डीपफेक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
-1785825737859_m.webp)
सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर के डीपफेक वीडियो वायरल
HighLights
सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर के डीपफेक वीडियो वायरल
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी कड़ी चेतावनी
कई सेलेब्स ने लिया इसके खिलाफ एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल करके बनाए गए कुछ AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुए।
एक्ट्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक मैसेज शेयर किया है। मृणाल ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के कंटेंट को आगे भी फैलाया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर 'जवानी में होगा इश्क', कब और कहां स्ट्रीम होगी Varun Dhawan की फिल्म?
मृणाल ने लगाई डीपफेक बनाने वालों को फटकार
किसी का नाम लिए बिना, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने डीपफेक कंटेंट बनाने और उसे शेयर करने को गैर-कानूनी बताया और लोगों से कहा कि वे बिना इजाजत उनकी शक्ल का इस्तेमाल न करें।

उन्होंने लिखा, 'मेरी शक्ल का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने के लिए मेरी तरफ से फॉर्मल नोटिस समझें। मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी'।
इन सेलेब्स ने उठाया कड़ा कदम
AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताने वाली मृणाल अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं। हाल के महीनों में, कई एक्टर्स ने बिना इजाजत बनाए गए AI-जनरेटेड कंटेंट से अपनी इमेज, आवाज और पर्सनैलिटी से जुड़े अधिकारों की सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कानूनी कदम उठाने वालों में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी शामिल हैं।
-1785825821330.jpg)
इतना ही नहीं, इससे पहले रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने इसे बेहद डरावना बताया था और अधिकारियों व जनता से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की थी।
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो मृणाल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 'डकैत' और 'है जवानी तो इश्क होना है' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद, वह अब एटली कुमार के निर्देशन में बन रही आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' पर काम कर रही हैं।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार इसे दिसंबर 2027 में रिलीज करने करने की प्लानिंग की गई है।
