विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mouni Roy Photos: बिकिनी में मौनी रॉय ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे फैंस

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 25 Aug 2023 04:17 PM (IST)

Mouni Roy Bikini Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं। ...और पढ़ें

Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटोज। Photo-Instagram
Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटोज। Photo-Instagram

HighLights

  1. बिकिनी में मौनी रॉय ने ढहाया कहर
  2. मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
  3. तस्वीरें देख धड़कने लगा फैंस का दिल

 नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Bikini Photos: छोटे पर्दे पर 'नागिन' शो से मशहूर हुईं मौनी रॉय (Mouni Roy) आज बॉलीवुड में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद मौनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान हासिल कर ली है। एक्टिंग के अलावा मौनी अपने ग्लैमर के लिए भी खासा चर्चा में रहती हैं।

बिकिनी में मौनी रॉय ने बरपाया कहर

सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर लाइमलाइट बटोरने में मौनी रॉय सबसे आगे हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी फोटोज शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। मौनी रॉय ने मालदीव से अपनी हॉट फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिस पर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

Photo Credit- Mouni Roy Instagram

एक जगह मौनी रॉय स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहने बीच पर लेटी हुई दिख रही हैं। उनके पास बुक भी रखी है। एक जगह वह अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं तो कहीं लेटकर फोटो खिंचवा रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। दो चोटी और मिनिमल मेकअप में मौनी ने अपने चाहने वालों को दीवाना बना दिया है।

Photo Credit- Mouni Roy Instagram

दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

इन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, "अभी सपना देख रही हूं।" मौनी की इन फोटोज पर उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी रिएक्शन दिया है। दिशा ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है। फैंस भी मौनी की फोटोज देख उन पर अपना दिल हार बैठे हैं। अब तक इसे लाखों लोगों ने लाइक कर लिया है।

Photo Credit- Mouni Roy Instagram

मौनी रॉय का वर्क फ्रंट

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद वह 'जरा नचके दिखा' के पहले सीजन की विनर बनीं। मौनी ने 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां' और 'पति पत्नी और वो' जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।

मौनी रॉय को पॉपुलैरिटी 'देवों के देव... महादेव' से मिली। इसके बाद वह एकता कपूर के सुपरनेचुरल टीवी सीरियल 'नागिन' से घर-घर में मशहूर हो गईं। टीवी में कामयाबी का झंडा गाढ़ने के बाद मौनी ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और यहां भी वह छा गईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन' में नेगेटिव रोल में देखा गया था।