Move to Jagran APP

Mother's Day 2021: अपनी मां के साथ शाहिद कपूर ने किया 'धरती मां' को भी याद, कहा- 'कोई भी आपकी तरह नहीं हो सकते...'

मदर्स डे के मौके पर आम से लेकर खास तक हर कोई अपनी मां से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। साथ ही जिंदगी में मां की क्या अहमियत होती है इस बारे में भी बता रहे हैं। इनमें फिल्मी सितारों से भी शामिल हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 12:51 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 12:51 PM (IST)
Mother's Day 2021: अपनी मां के साथ शाहिद कपूर ने किया 'धरती मां' को भी याद, कहा- 'कोई भी आपकी तरह नहीं हो सकते...'
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और नीलिमा अजीम, Instagram : shahidkapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। मदर्स डे के मौके पर आम से लेकर खास तक, हर कोई अपनी मां से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। साथ ही जिंदगी में मां की क्या अहमियत होती है इस बारे में भी बता रहे हैं। इनमें फिल्मी सितारों से भी शामिल हैं। बॉलीवुड के बहुत से सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी मदर्स डे के मौके पर मां अभिनेत्री नीलिमा अजीम को याद किया है। साथ ही उनसे जुड़ी खास बातों को भी साझा किया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने 'धरती मां' के लिए भी खास बात बोलती है। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। शाहिद कपूर ने मदर्स डे के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां नीलिमा अजीम की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में नीलिमा अजीम काफी यंग दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए शाहिद कपूर ने अपनी और 'धरती मां' के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "हैप्पी मदर्स डे, वह हमेशा हमारे पंखों को हवा देती हैं। उनकी निगाहें प्यार और क्षमा करने वाली होती हैं जो हमेशा हमें खुद के सबसे अच्छे संस्करण के रूप में देखती हैं। उन्होंने हमें इतने प्यार से पाला है कि हम इसे आगे दुनिया में फैलाने में सक्षम हैं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'लगभग 14 साल से भी ज्यादा मां के साथ मेरा बंधन बहुत अनोखा रहा है, एक दोस्त की तरह और हमारा सफर शब्दों से परे रहा है। कोई भी मां की तरह नहीं हो सकते हैं। इस दिन आइए जानते हैं कि धरती मां भी हमारी मां है और हम उसके सबसे अच्छे बच्चे नहीं हैं क्योंकि वह हमारी वजह से क्षतिग्रस्त और हतोत्साहित है। उसे हीलिंग की जरूरत है। उसे हमें ठीक करने की जरूरत है। हमारे बच्चों के भविष्य के लिए। उन्हें एक स्वस्थ खुशहाल घर देने के लिए। उस पर नहीं, जो हमने किया है। हम वह पीढ़ी हैं जिसे बदलाव की जरूरत है।'

सोशल मीडिया पर लिखा शाहिद कपूर का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि शाहिद कपूर के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा कर खास पोस्ट लिखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.