विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनमुन सेन के पति Bharat Dev Verma का हुआ निधन, सिएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 19 Nov 2024 03:52 PM (IST)

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा ने दुनिया को अलविदा कह ...और पढ़ें

मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का हुआ निधन (Photo Credit- X)
मुनमुन सेन के पति भरत देव वर्मा का हुआ निधन (Photo Credit- X)

HighLights

  1. मुनमुन सेन के पति का हुआ निधन
  2. कोलकाता में भरत देव वर्मा ने ली आखिरी सांस
  3. सीएम ममता बनर्जी ने निधन पर जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पति भरत देव वर्मा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार सुबह भरत को अचानक शारीरिक अस्वस्थता महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाने का फैसला किया लेकिन इससे पहले कि एम्बुलेंस आती उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से उनके परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसर गया है।

राजघराने से ताल्लुक रखते थे भरत देव वर्मा

मुनमुन सेन के पति भरत त्रिपुरा के राजघराने से थे। आपको जानकर हैरानी होगी उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी और जयपुर की रानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। सीएम ने लिखा, मैं भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं, वह फिल्म स्टार मुनमुन सेन के पति थे।

Photo Credit- X

कब हुई थी मुनमुन सेन और भरत वर्मा की शादी?

साल 1978 में मुनमुन ने देव के भरत के साथ सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया था। 1984 में रिलीज हुई फिल्म अंदर-बाहर से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर नजर आए थे हालांकि मूवी कुछ खास चली नहीं।

Photo Credit- X

मुनमुन को लेकर कहा जाता है कि डेब्यू फिल्म में एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़, बंगाली, तेलुगू, मराठी, मलयालम, फिल्मों में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें- The Sabarmati Report: टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट', इस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया एलान

View this post on Instagram

A post shared by Raima Sen (@raimasen)

राजनीति में भी आजमाई किस्मत

फिल्मी दुनिया से अलग वह राजनीति में भी भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2014 में अभिनेत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं थीं और लोकसभा के चुनाव में खड़ी हुई थीं। इलेक्शन में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी जीनत अमान का टैग भी मिल चुका है। मुनमुन की दोनों बेटियां रिया और राइमा सेन भी बॉलीवुड में का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- Guzaarish बनाने से पहले क्यों डिप्रेशन में चले गए थे Sanjay leela Bhansali? 14 साल बाद किया खुलासा