विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Money Heist: दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए मनी हाइस्ट फेम मिगुएल हेरेन, फैंस बोले- 'वेलकम टू स्टेट बैंक ऑफ इंडिया'

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 21 Feb 2023 12:54 PM (IST)

मनी हाइस्ट फेम मिगुएल फेरन को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मिगुएल ने पॉपुलर वेब सीरीज ...और पढ़ें

Money heist fame Miguel Herren seen at Delhi airport, fans said - 'Welcome State Bank of India'
Money heist fame Miguel Herren seen at Delhi airport, fans said - 'Welcome State Bank of India'

नई दिल्ली, जेएनएन। Money Heist: स्पेनिश वेब सीरीज मनी हाइस्ट की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। बैंक से चोरी की इस बेहद दिलचस्प कहानी को वेब सीरीज के दीवाने हर व्यक्ति ने पसंद किया है। हाल ही में मनी हाइस्ट फेम मिगुएल हेरेन जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो लोगों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। मिगुएल ने भी फैंस की मांग पर उनके साथ सेल्फी ली।

अपना लगेज खुद ढोते नजर आए एक्टर

मनी हाइस्ट में रियो का किरदार निभाने वाले मिगुएल हेरेन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान वो अपना लगेज खुद ढोते नजर आए। उन्होंने ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट और पैंट पहनकर कंफर्ट लुक अपनाया था। हालांकि, उनके आने की कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी गई थी। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। रियो यानी मिगुएल ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई और पैपराजी को पोज भी दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस को पसंद आया मिगुएल का अंदाज

एयरपोर्ट पर मिगुएल का सरल स्वभाव उनके फैंस को खासा पसंद आया। मिगुएल ने फैंस से काफी अच्छे से बात की। इस दौरान अपने सामान को खुद कैरी करने के तरीके ने भी फैंस को उनका दीवाना बना दिया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'वो अपना लगेज खुद ले जा रहे हैं, बाकी लोगों की तरह इसके लिए उन्होंने बॉडीगार्ड नहीं रखे।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'रियो... वेलकम'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आपका स्वागत है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लूट लो यार, हमेशा लंच करते रहते हैं'।

वेब सीरीज में लियो के रोल में नजर आए मिगुएल

बता दें कि स्पेनिश ड्रामा मनी हाइस्ट में मिगुएल हेरेन ने रियो का रोल प्ले किया था। इस वेब सीरीज के कुल पांच सीजन आये थे, जिसने दुनियाभर में वेब सीरीज लवर्स को अपना दीवाना बना दिया। नेटफ्लिक्स पर सीरीज हिंदी में भी स्ट्रीम की गयी थी। भारत में भी इस सीरीज को खासा पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 21 Feb: लाइव शो के दौरान सोनू निगम संग धक्का-मुक्की, द कश्मीर फाइल्स बनी बेस्ट फिल्म...

यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Award 2023: बेस्ट फिल्म कैटेगरी में 'द कश्मीर फाइल्स' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की फुल लिस्ट