यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Money Heist की 'स्टॉकहोम' के घर में लगी हुई गणेश भगवान की पेंटिंग देख चकित हुए फैंस, तस्वीरें हुई वायरल
Money Heist Stockholm photos अभिनेत्री इस्तर एस्बो स्पेनिश कलाकार हैl वह मनी हीस्ट में मोनिका गैजतांबाइड उर्फ स्टॉकहोम की भूमिका ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Money Heist Stockholm photos: मनी हीस्ट वेब सीरीज में 'स्टॉकहोम' की भूमिका निभाने वाली इस्तर एस्बो के घर में भगवान गणेश की बड़ी तस्वीर फैंस ने स्पॉट की हैl अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl इस्तर एस्बो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl अब उनकी एक फोटो वायरल हो रही हैl इसमें उन्हें घर में काम करते हुए देखा जा सकता हैl हालांकि इस तस्वीर की सबसे अहम बात यह है कि उनके पीछे भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा नजर आ रही हैl इसके चलते सभी लोग चकित हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अभिनेत्री के घर में गणेश जी की प्रतिमा लगी हुई हैl
'स्टॉकहोम' के घर में भगवान गणेश की बड़ी तस्वीर फैंस ने की है स्पॉट
अभिनेत्री इस्तर एस्बो स्पेनिश कलाकार हैl वह मनी हीस्ट में मोनिका गैजतांबाइड उर्फ स्टॉकहोम की भूमिका में नजर आती हैl मनी हीस्ट वेब सीरीज काफी पसंद की गई हैl अब स्टॉकहोम की फोटो भगवान गणेश के साथ काफी वायरल हो रही हैl एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'स्पेनिश अभिनेत्री इस्तर एस्बो जोकि मनी हीस्ट में नजर आ चुकी है, ने बहुत ही गर्व के साथ भगवान गणेश को अपने घर में बिठा रखा हैl'
View this post on Instagram
इस्तर एस्बो के इंस्टाग्राम लाइव सेशन से ली गई है फोटो
फैंस का कहना है कि यह फोटो इस्तर एस्बो के इंस्टाग्राम लाइव सेशन से ली गई हैl भारत में मनी हीस्ट वेब सीरीज के काफी प्रशंसक हैl अब स्पेनिश अभिनेत्री के घर में भगवान गणेश की प्रतिमा देखकर सभी काफी खुश हैl
View this post on Instagram
'चुनरी-चुनरी' पर रकिल मुरिलो ने डांस कर सभी का ध्यान किया था आकर्षित
इसके पहले सुष्मिता सेन के लोकप्रिय गाने 'चुनरी-चुनरी' पर रकिल मुरिलो ने डांस कर सभी का ध्यान आकर्षित किया थाl यह सुष्मिता सेन की फिल्म बीवी नंबर वन का गाना हैl मनी हीस्ट वेब सीरीज 5 हाल ही में रिलीज हुई है और अब यह खत्म हो गई हैl मनी हीस्ट के पांचवें सीरीज का अंतिम भाग हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया है।
