विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम वाली डिबेट में कूदे मोहित सूरी, कहा- 'इमरान ने तो 24 घंटे...'

Published: Sun, 22 Mar 2026 12:01 PM (IST)

दीपिका पादुकोण के मदरहुड के बाद 8 घंटे काम करने वाले बयान पर मोहित सूरी ने अपनी राय दी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल दीपिका पादुकोण ने मदरहुड के बाद दोबारा कमबैक करने पर एक बयान दिया था जिसको लेकर अभी तक चर्चा होती है। दीपिका पादुकोण ने कहा था कि अब वो सिर्फ 8 घंटे काम करेंगी क्योंकि घर जाकर उन्हें अपनी बेटी का भी ख्याल रखना होता है।

कई सेलेब्स दे चुके हैं अपनी राय

इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया वहीं कई लोग एक्ट्रेस की आलोचना करते नजर आए। करीना कपूर, अनन्या पांडे, कुणाल खेमू, विक्रांत मैसी जैसे कई एक्टर इस मामले में अपनी राय रख चुके हैं और मोहित सूरी इस लिस्ट में नए हैं।

Deepika (31)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता पर अब तक क्यों चुप हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले- 'पति को सपोर्ट क्यों...?'

दीपिका पादुकोण के प्रभास की स्पिरिट और कल्कि 2898एडी से बाहर होने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। वहीं अब मोहित सूरी ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए बताया कि इमरान खान ने एक बार इस मूवी के लिए लगातार 24 घंटे शूट किया था।

मोहित सूरी ने इमरान की दिया उदाहरण

वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने वाले डिबेट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो ऐसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं जिन्होंने 24 घंटे लगातार काम किया है।

मोहित ने कहा- 'मेरे पास ऐसे कलाकार भी हैं जिन्होंने लगातार 24 घंटे काम किया है। आवारापन के शूट के समय ऐसा हुआ था। हमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल के प्रेसिडेंशियल सुइट में टेरेस पर एक बहुत ही महंगा कमरा मिला था, जो हमारे लिए केवल 24 घंटे के लिए ही उपलब्ध था। मुझे अभी भी याद है इमरान हाशमी ने मेरे लिए वो शूट 24 घंटे किया।'

Deepika (29)

मोहित सूरी ने क्रू मेंबर्स के बारे में बता की

हम इसे इगो का मुद्दा बना रहे हैं। किसी को शिफ्ट तय करने का अधिकार क्यों होना चाहिए? क्वालिटी सुनिश्चित करना हमारा काम है? मेरा मतलब है कि अगर कोई यूनिट 12 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही है, तो वे वास्तव में 14 घंटे काम कर रहे हैं क्योंकि वे सामान लोड और अनलोड कर रहे हैं। उन्हें केवल उन 12 घंटों की ही सैलरी मिलती है। मतलब, यह 15 घंटे भी हो सकते हैं। फिर वे घर चले जाते हैं।

डायरेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि काम करने के घंटे सिर्फ एक्टर्स के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्रू के लिए तय होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद Anushka Sharma का कमबैक! अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में देंगी दीपिका पादुकोण को टक्कर?