विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहनलाल की Drishyam का बन रहा इंडोनेशियाई रीमेक, अब तक कितनी भाषाओं में हो चुकी है रिलीज?

Published: Fri, 22 May 2026 04:21 PM (IST)

मोहनलाल की हिट फिल्म 'दृश्यम' का अब इंडोनेशियाई रीमेक 'आयाह, अकु माउ सेरिता...' बन रहा है, जो 20 अगस्त को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहनलाल (Mohanlal) अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बाद में इसे हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में बनाया गया। इतना ही नहीं इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंहली (श्रीलंका) और चीनी (चीन) भाषाओं में भी बनाया है। अब इसकी कहानी का इंडोनेशियाई रीमेक भी बनाया जा रहा है। इसे 'आयाह, अकु माउ सेरिता...' (Ayah, Aku Mau Cerita...,) नाम दिया गया है जोकि 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 'दृश्यम 3' की हुई चांदी, सस्पेंस थ्रिलर ने की तगड़ी कमाई

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में रियल लाइफ कपल वीनो जी बास्टियन और मार्शा टिमोथी को पर्दे पर प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाया गया है। बास्टियन, जिन्होंने 'मिरेकल इन सेल नंबर 7' में अभिनय किया था, एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक जोखिम भरे संघर्ष में फंसा हुआ है, वहीं टिमोथी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'मार्लिना द मर्डरर इन फोर एक्ट्स' के लिए जाना जाता है, एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो लगातार उनका पीछा करती है। फिल्म का शीर्षक अंग्रेजी में "पिताजी, मैं आपसे कुछ कहना चाहता/चाहती हूं..." है।

Drishyam (6)

पहली बार आएगा मलयालम फिल्म का इंडोनेशियाई वर्जन

इस प्रोजेक्ट को दानियाल रिफ़्की ने लिखा और निर्देशित किया है, जिनके क्रेडिट में ओरिओल पाउलो की स्पेनिश मिस्ट्री 'एल कुएर्पो' की इंडोनेशियाई रीमेक 'देंडम मालम केलम' (डरावनी रात में बदला) शामिल है। इस प्रोडक्शन के साथ, रिफ़्की ने पहली बार किसी मलयालम फिल्म का इंडोनेशियाई वर्जन डायरेक्ट किया है। सहायक कलाकारों में निकेन अंजानी, ज़ीवा मैग्नोलिया, गुनावन और प्रित टिमोथी शामिल हैं।

वहीं बात करें दृश्यम की तो इसे जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया है। मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म 'दृश्यम' को चार भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बना चुकी है। हाल ही में इसका तीसरा पार्ट (दृश्यम 3) रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 43 करोड़ का घरेलू और वर्ल्डवाइड 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: 'दृश्यम 3' ने पहले ही दिन बिगाड़ा 'राजा शिवाजी' का खेल, हुई बंपर कमाई