विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निदा फाजली की कलम से निकला था बॉलीवुड का कल्ट रोमांटिक गीत, Mohammed Rafi की आवाज में 46 साल बाद भी है अमर

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:52 PM (IST)

साल 1980 में राज बब्बर की एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका कल्ट रोमांटिक गीत लोग आज भी गुनगुनाते हैं।

तू इस तरह से गाने का एक सीन

तू इस तरह से गाने का एक सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की अगर बात करने बैठ जाओ तो आए दिन इस पर चर्चा करने के लिए एक नया टॉपिक निकल आएगा। यहां पर दिलचस्प किस्सों का पिटारा मौजूद है।

बॉलीवुड के गानों के कई यादगार किस्से हम आपसे शेयर करते आए हैं। आज भी एक ऐसा ही मामला हम आपके सामने लेकर आए हैं जब एक खास गाने को तीन सिंगर्स ने गाया था और फिल्म की अलग-अलग सिचुएशन पर इसका उस हिसाब से इस्तेमाल हुआ है।

राज बब्बर पर फिल्माया गया गाना

फिल्म में गाने स्वाद जोड़ते हैं और क्या होगा वो पल जब तीन सिंगर्स ने एक ही गाने में सुर लगाए होंगे। हम बात कर रहे हैं साल 1980 में आई फिल्म आप तो ऐसे ना थे कि जिसे अम्बरीश संगल ने डायरेक्ट किया था। हम बात कर रहे हैं राज बब्बर (Raj Babbar) और रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) के पॉपुलर गाने 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है' (Tu Iss Tarah Se) की।

Song (33)

इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने अपनी आवाज से सजाया था और निदा फाजली (Nida Fazli) की कलम से इसके शानदार बोल निकले थे। 46 साल से ये गीत लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और आज भी इसके लिरिक्स सुनते ही दिल को एक अलग ही सुकून सा मिलता है।

मोहम्मद रफी ने दी है आवाज

इस गाने को हेमलता ने भी गाया है। मूवी में इसे तब इस्तेमाल किया गया जब रंजीता फिल्म में अपने प्यार को याद करती हैं। मोहम्मद रफी वाले वर्जन को लव ट्रायंगल वाली कंडीशन में लिया गया है। मूवी में ये सॉन्ग दीपक पाराशर, रंजीता कौर और राज बब्बर पर फिल्माया गया है।

क्या कहता है गाने का भाव?

तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है गाना उर्दू के मशहूर शायर, लेखक और गीतकार निदा फाजली की नज्म है। भले ही निदा आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लिखी गजल, नज्म, शायरी, कविताएं और गानों की अक्सर होती रहती है। गीतकार निदा फाजली ने इस गाने में एक ऐसे निश्छल और गहरे प्यार को दर्शाया है, जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका को अपने वजूद का हिस्सा मान चुका है।

इस गाने का संगीत उषा खन्ना ने दिया था। राज बब्बर और रंजीता के अलावा इसमें दीपक पराशर, मदन पुरी और ओम शिवपुरी भी नजर आए। फिल्म का गाना 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है' अपने समय का एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना साबित हुआ था। इस इकलौते गाने की वजह से लोग आज भी मूवी को बहुत याद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Mohammad Rafi ने 47 साल पहला गाया था बॉलीवुड का सबसे दुखभरा गीत, दर्द महसूस कर सच में रो दिए थे ऋषि कपूर

यह भी पढ़ें- 76 साल पहले Mohammad Rafi ने गाया था ऐसा विज्ञापन गीत, लोग रेडियो पर सुनने के लिए करते थे घंटो इंतजार