Move to Jagran APP

22 साल बाद अब ऐसी दिखने लगी हैं 'मोहब्बतें' की 'किरण', पहली नजर में प्रीति झंगियानी को पहचान नहीं पाएंगे आप

22 साल बाद प्रीति झंगियानी के लुक में काफी फर्क नजर आ रहा था। बता दें कि प्रीति झंगियानी जब मां बनी थीं तो उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया था। वहीं अब एक बार फिर से वो फिट नजर आ रही हैं।

By JagranEdited By: Priti KushwahaPublished: Tue, 27 Sep 2022 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 09:25 PM (IST)
22 साल बाद अब ऐसी दिखने लगी हैं 'मोहब्बतें' की 'किरण', पहली नजर में प्रीति झंगियानी को पहचान नहीं पाएंगे आप
Photo Credit : preeti jhangiani Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म ‘मोहब्बतें‘ आज भी लोगों की फेवरेट मूवीज में से एक है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में उस वक्त इंडस्ट्री के कई यंग स्टार्स नजर आए थे, जो सालों बाद अब काफी बदल चुके हैं। इन स्टार्स को अब पहचान पाना भी मुश्किल होगा। इसी मूवी में किरण के सिंपल रोल में नजर आने वालीं एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी, लेकिन बाद में उन्हें वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। प्रीति आज एक्टिंग से दूरी बना चुकी हैं। वो एक आन्त्रप्रेन्योर हैं। अक्सर उन्हें मुंबई के इवेंट्स में देखा जाता है।

loksabha election banner

साउथ इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम

प्रीति झंगियानी ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी खूब काम किया। फिलहाल प्रीती अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। वो एक्ंिटग से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने चाहने वालों के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फैंस आज भी उन्हें उसी तरह से ही प्यार देते हैं। हाल ही में प्रीति झंगियानी एक इवेंट में स्पॉट हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने शिमरी व्हाइट स्ट्रैपी थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उनका मेकअप काफी हैवी था। इस दौरान उनके बदले लुक को देखकर उन्हें पहचान पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल था। 22 साल बाद इनके लुक में काफी फर्क नजर आ रहा था। बता दें कि प्रीति झंगियानी जब मां बनी थीं तो उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया था। वहीं अब एक बार फिर से वो फिट नजर आ रही हैं।

शाहरुख से अक्षय तक के साथ किया काम

प्रीति झंगियानी ने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। ‘मोहब्बतें‘ में प्रीति ने एक्टर जिम्मी शेरगिल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा वो साल 2002 में फिल्म 'अवारा पागल दीवाना', 'आन (2004)' और 'विक्टोरिया नंबर 203 (2007)' में नजर आई थीं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.