विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Mithun Chakraborty: लग्जरी लाइफ जीते हैं मिथुन, फिल्मों से ज्यादा इस बिजनेस से करते हैं कमाई

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 15 Jun 2023 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2023 08:32 AM (IST)

Mithun Chakraborty Happy Birthday मिथुन इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ ...और पढ़ें

Mithun chakraborty, Mithun chakraborty Net Worth Photo Credit Instagram
Mithun chakraborty, Mithun chakraborty Net Worth Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Mithun Chakraborty Happy Birthday: मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी सिनेमा में लम्बी पारी खेली है और आज भी सक्रिय हैं। उनकी करियर और निजी जिंदगी बेहद रंगीन रही है। वो ऐसे कलाकार माने जाते हैं, जो अपने अभिनय के साथ कारोबार में भी माहिर हैं। 

डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) 16 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। मिथुन इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। पर्दे पर उन्होंने 350 के करीब फिल्मों में काम किया है। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको मिथुन दा की नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।  

क्या है मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम ?

बहुत कम लोग जानते है कि मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। उनकी डेब्यू फिल्म 'मृगया' 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के  लिए मिथुन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में दावा किया था, ''मैं फिल्मों के नंबर्स काउंट नहीं करता, लेकिन लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मेरा नाम दर्ज है। उन्होंने मुझे ऐसा इकलौता हीरो बताया है, जिसने 249 फिल्म में लीड एक्टर का किरदार निभाया।''

जब फ्लॉप हुई थीं 33 फिल्में

पर्दे पर सुपरहिट होने के बाद मिथुन दा की जिंदगी में एक दौर वो भी आया, जब उनकी एक साथ 33 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। वो दौर था- 1993 से लेकर 1998, लेकिन इसके बावजूद उनका स्टारडम इस कदर डायरेक्टर्स पर छाया था कि उन्होंने तब भी 12 फिल्में साइन की थीं। मिथुन दा ने हिंदी ही नहीं बंगाली और उड़िया भाषा में भी फिल्में की हैं।

सफल बिजनेसमैन है मिथुन

कम ही लोग जानते हैं कि एक्टर के साथ-साथ मिथुन दा सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह मोनार्क ग्रुप के मालिक हैं। मिथुन चक्रवर्ती की नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर है और अगर इसे इंडियन करेंसी में देखा जाए तो ये लगभग 312 करोड़ होता है। मिथुन का लग्जरी होटल का बिजनेस है, जिससे वह हर साल बड़ी कमाई करते हैं।

होटल में मिलती हैं लग्जरी सुविधाएं

मिथुन ऑफ होटल्स मोनार्क की वेबसाइट के अनुसार, एक्टर के ऊटी और मैसूर में कई होटल्स हैं, जहां पर हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। उनके ऊटी वाले होटल में 59 रूम, 4 लग्जरी फर्निश्ड सुइट्स, एक हेल्थ फिटनेस सेंटर और इनडोर स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। होटल के अलावा मिथुन चक्रवर्ती के मुंबई में दो बंगले हैं। एक बांद्रा में है, तो दूसरा मड आइलैंड में है। मिथुन पेट डॉग्स के काफी शौकीन हैं।

हाइएस्ट टैक्सपेयर रह चुके मिथुन

अस्सी के दशक में जब मिथुन का करियर शबाब पर था, वो हाइएस्ट टैक्सपेयर बने। यह 1986 की बात है। यह वो दौर था, जब इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र जैसे सुपरस्टार्स की तूती बोलती थी। मिथुन से पहले हाइएस्ट टैक्सपेयर का खिताब सिर्फ अमिताभ के पास था।