विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mithun Chakraborty ने बताया क्यों धीरे-धीरे फीका होता जा रहा है शाह रुख-सलमान का स्टारडम

Published: Tue, 11 Jun 2024 01:53 PM (IST)

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा समय था जब स्टार्स का स्टारडम सातवें आसमान पर होता था। ये वो समय ...और पढ़ें

Bollywood Actor Mithun Chakraborty speaks on stars stardom
Bollywood Actor Mithun Chakraborty speaks on stars stardom

HighLights

  1. सिंगल स्क्रीन की कमी में खो रहे स्टारडम
  2. पद्म भूषण से किया जा चुका है सम्मानित
  3. मिल चुका है पद्म भूषण पुरस्कार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मिथुन उन कुछ जाने माने दिग्गज अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने सिनेमा को बदलते देखा है और इन बदलावों को स्वीकार किया है।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में स्टारडम पर अपने विचार रखे थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे धीरे-धीरे सिंगल स्क्रीन कम होने की वजह से स्टार्स का स्टारडम खत्म हो रहा है और इसने एक्टर्स के करियर को कैसे प्रभावित किया है।

सिंगल स्क्रीन की कमी में खो रहे स्टारडम

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि सिंगल स्क्रीन थ्रिएटर में हिट होकर सुपरस्टार बनने का सपना कहीं धुंधलाता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक वो जमाना था जब अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाह रुख खान, आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स सिंगल स्क्रीन के जरिए हिट होते थे और सुपरस्टार बने। उन्होंने कहा, उनका करियर इस बात से तय होता था कि उनकी फिल्म सिंगल स्क्रीन थ्रिएटर्स में कितने दिन तक लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि आजकल एक फिल्म केवल कुछ दिनों तक चलती है और यह आपको सुपरस्टार नहीं बनने देती। इसलिए आपको प्रयास करते रहना होगा।

यह भी पढ़ें: कोई बड़ी हीरोइन Mithun Chakraborty के साथ नहीं करना चाहती थी काम, दुखता था दिल, बोले- 'वो सोचती थीं कि मैं...'

पद्म भूषण से किया जा चुका है सम्मानित

भारतीय सिनेमा में मिथुन चक्रवर्ती के योगदान का कोई जोड़ नहीं है। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की,जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। उनकी म्यूजिकल डिस्को डांसर काफी बड़ी हिट साबित हुई। ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका निभाई थी। 80 के दशक में वो अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा पॉपुलर थे। हाल ही में उन्हें 22 अप्रैल को द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण पुरस्कार मिला था।

मिथुन चक्रवर्ती कुछ साल पहले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। साल 2022 के बाद से वो बंगाली सिनेमा में ज्यादा काम कर रहे हैं। पिछले साल वो सुमन घोष की फिल्म 'काबुलीवाला' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंन रहमत का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: बियर ऑफर करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने किस एक्टर को कर दिया था गंजा