Madalsa Chakraborty Hot Photos: रियल लाइफ में बेहद बोल्ड है मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा, वायरल हो रहीं तस्वीरें
Mithun Chakraborty Daughter In Law Madalsa Hot Photos मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। साथ ही वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड एंड हॉट हैं। मदालसा अक्सर अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mithun Chakraborty Daughter In Law Madalsa Hot Photos : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री के जाने मानें अभिनेता हैं। उन्होंने अपने जमाने में कई शानदार फिल्मों की हैं। आज भी मिथुन को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वहीं मिथुन की तरह ही उनकी बहू मदालसा चक्रवर्ती भी काफी फेमस हैं। मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। साथ ही वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड एंड हॉट हैं। मदालसा अक्सर अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं। आज हम आपको मदालसा के बारे में कई सारी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
तेलुगू फिल्म की हिट एक्ट्रेस
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने साल 2018 में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की थी। दोनों की शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग मास्टर' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं आजकल वह शो 'अनुपमा' में काव्या झवेरी का रोल निभा रही हैं। शो में मदालसा के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है।
पति पर लगा गंभीर आरोप
मिथुन चक्रवर्ती की फैमिली हाल ही में मुश्किलों में आई है। दरअसल, मिथुन के बेटे महाक्षय के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, जबरदस्ती गर्भपात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने महाक्षय, मदालसा और मिथुन की पत्नी योगिता बाली के खिलाफ एफआई दर्ज कराई है। हालांकि मदालसा ने इस सभी बातों को गलत बताया है।
जानें क्या कहा महिला ने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री-मॉडल महिला ने महाक्षय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती 2015 से 2018 तक रिलेशनशिप में थे। महाक्षय ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। करीब चार साल तक पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाते रहे। साथ ही पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न भी किया। पीड़िता के अनुसार साल 2015 में महाक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी। इसी दौरान महाक्षय ने पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में कई बार शादी करने की बात कही। वहीं महाक्षय ने एक बार नहीं बल्कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।