विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mission Raniganj Advance Booking: 'गदर 2' के बाद अब इस फिल्म से टक्कर लेंगे अक्षय, मिशन रानीगंज की बुकिंग शुरू

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 04 Oct 2023 06:42 PM (IST)

Mission Raniganj Advance Booking अक्षय कुमार की लास्ट रिलीज फिल्म OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। ...और पढ़ें

मिशन रानीगंज की एडवांस बुकिंग हुई शुरू / फोटो- सोशल मीडिया
मिशन रानीगंज की एडवांस बुकिंग हुई शुरू / फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. मिशन रानीगंज की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
  2. अक्षय कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने को तैयार
  3. इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'मिशन रानीगंज'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Raniganj Advance Booking: अक्षय कुमार OMG 2 के बाद एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' इस हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म सत्य घटना पर आधारित है, जिसमें वह IIT धनबाद के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के जरिये वह पश्चिम बंगाल में 1989 में कोयले की खदान में फंसे मजदूरों की जान बचाने की कहानी को दर्शकों के सामने लेकर आएंगे। अक्षय कुमार की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।

शुरू हुई मिशन रानीगंज की एडवांस बुकिंग

'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब इस फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने अक्षय कुमार की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की है। जिसकी जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की।

यह भी पढ़ें: Mission Raniganj: 'मिशन रानीगंज' की रिलीज से पहले भूलकर भी मिस न करें अक्षय कुमार की ये टॉप-5 फिल्में

उन्होंने 'मिशन रानीगंज' की इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, एडवांस बुकिंग ओपन। अक्षय के अलावा पूजा एंटरटेनमेंट ने भी 'मिशन रानीगंज' की एडवांस बुकिंग की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "सबसे बड़े रेस्क्यू मिशन को देखने से बस आप एक कदम दूर हैं। मिशन रानीगंज की रिलीज को बस दो दिन ही बाकी हैं। उन्होंने एडवांस बुकिंग की जानकारी देने के साथ ही इसका लिंक भी फैंस के साथ शेयर किया।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

इस फिल्म के साथ टक्कर लेंगे अक्षय कुमार

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर शहनाज गिल और भूमि पेड्नेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के साथ 6 अक्टूबर को टकराएगी। इससे पहले अक्षय कुमार की मूवी 'OMG 2' ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से टक्कर ली थी।

सिनेमाघरों में एक तरफ सच्ची कहानी होगी, तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की रोमांटिक लाइफ में परेशानियों की कहानी। 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा की जोड़ी नजर आएंगी। इससे पहले दोनों फिल्म केसरी में साथ काम कर चुके हैं। राघव चड्ढा से शादी के बाद ये परिणीति की पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Mission Raniganj की रिलीज से पहले Akshay Kumar को याद आया जसवंत गिल से बातचीत का किस्सा, जानें क्या बोले एक्टर