Move to Jagran APP

Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की फ़िल्म 200 करोड़ से इतनी दूर, अब छिछोरे की चुनौती

Mission Mangal Box Office Collection Day 21 मिशन मंगल ब्लॉकबस्टर हो चुकी है लेकिन अगर 200 करोड़ तक पहुंच जाती है तो अक्षय कुमार के लिए भी यह एक नई उपलब्धि होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 02:48 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 02:48 PM (IST)
Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की फ़िल्म 200 करोड़ से इतनी दूर, अब छिछोरे की चुनौती
Mission Mangal Box Office Collection: अक्षय कुमार की फ़िल्म 200 करोड़ से इतनी दूर, अब छिछोरे की चुनौती

नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal Box Office Collection Day 21: बुधवार के कलेक्शंस के बाद अक्षय कुमार की मिशन मंगल 200 करोड़ के थोड़ा और नज़दीक पहुंच गयी है। हालांकि अभी भी फ़ासला काफ़ी है और मिशन 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए फ़िल्म को सिनेमाघरों में टिके रहना होगा। 

loksabha election banner

बुधवार (4 सितम्बर) को मिशन मंगल की रिलीज़ को 21 दिन पूरे हो गये और फ़िल्म ने 1.20 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये हैं। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फ़िल्म का 21 दिनों का कलेक्शन 192.40 करोड़ रुपये हो गया है, यानि 200 करोड़ के लिए फ़िल्म को अब 7.60 करोड़ रुपये और चाहिए।  

15 अगस्त को रिलीज़ हुई मिशन मंगल तीसरे हफ़्ते में चल रहीहै। तीसरे सोमवार को मिशन मंगल ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि मंगलवार को कलेक्शन 1.50 करोड़ रहा था। इससे पहले तीसरे वीकेंड में मिशन मंगल ने 9.09 करोड़ रुपये जमा किये थे। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.20 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.25 करोड़ रुपये और रविवार को 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

मिशन मंगल ब्लॉकबस्टर हो चुकी है, लेकिन अगर 200 करोड़ तक पहुंच जाती है तो अक्षय कुमार के लिए भी यह एक नई उपलब्धि होगी। 100 करोड़ क्लब में अक्षय की दस से अधिक फ़िल्में हैं, लेकिन 200 करोड़ क्लब में उनकी एंट्री अभी तक नहीं हो सकी है।

हालांकि आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि साहो पहले से ही चुनौती बनी हुई है। आने वाले शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की छिछोरे सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी, जिसके बाद वीकेंड में मिशन मंगल के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। 

जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल भारतीय मंगलयान को भेजने की तैयारियों और संघर्षों की कहानी पर बनी है। फ़िल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हरी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और शरमन जोशी ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.