Move to Jagran APP

Miss World 2019: कैरेबियन विश्व सुंदरी टोनी सिंह का भारत से ख़ास रिश्ता, जानें उनका इंडिया कनेक्शन

Miss World 2019 मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीतने वाली जमैकन सुंदरी टोनी एन सिंह का इंडिया से स्पेशल कनेक्शन है। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 03:04 PM (IST)
Miss World 2019: कैरेबियन विश्व सुंदरी टोनी सिंह का भारत से ख़ास रिश्ता, जानें उनका इंडिया कनेक्शन
Miss World 2019: कैरेबियन विश्व सुंदरी टोनी सिंह का भारत से ख़ास रिश्ता, जानें उनका इंडिया कनेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। Miss World 2019: इस साल के मिस वर्ल्ड की घोषणा हो चुकी है। जमैका की टोनी एन सिंह ने 120 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड के ताज़ पर कब्जा किया। साल 2018 की मिस वर्ल्ड 'वनेसा पोंस' ने अपने हाथों से टोनी को ताज़ पहनाया। इस प्रतियोगिता में भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। लेकिन मिस वर्ल्ड 2019 का भी भारत से कनेक्शन है। वह सिर्फ कैरेबियन नहीं है। वह इंडो-कैरबियन हैं।

loksabha election banner

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, टोनी एन सिंह के पिता भारतीय हैं। टोनी की मां जैमका से आती हैं, जबकि उनके पिता नाम ब्रैडशॉ सिंह है, जिनका संबंध भारत से है। ऐसे में टोनी एन सिंह एक इंडो-कैरेबियन कपल की बेटी हैं। टोनी ने अपने मिस वर्ल्ड बनने के पीछे का श्रेय भी अपनी मां को दिया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा,'आज मैं आपके सामने जो खड़ी हूं, इसके पीछे मेरी मां की मेहनत और बलिदान है।'

टोनी का जन्म जमैका के Morant Bay में हुआ था। इसके बाद 9 साल की उम्र में वह अमेरिका के फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गईं। 23 साल की टोनी फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से वुमन स्टडी और साइकोलॉजी में ग्रेजुएट हैं। मिस वर्ल्ड की वेबसाइट के मुताबिक, टोनी डॉक्टर बनाना चाहती हैं। इससे पहले वह कैरेबियन स्टेट एसोसिएशन के लिए बतौर प्रेसिडेंट काम कर चुकी हैं। टोनी फ्री टाइम में गाना, कुकिंग करना और लोगों की मदद करना पसंद करती हैं।

टोनी को इस साल 2019 में मिस जमैका भी चुना गया था। बता दें कि इससे पहले जमैका से मिस वर्ल्ड साल 1993 में चुनी गई थी। इसके अलावा जमैकन सुंदरियों ने दो बार और यह ताज़ हासिल किया है। 

 गौरतलब है कि राजस्थान की सुमन राव ने इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्हें तीसरा स्थान हालिस हुआ। इसके अलावा मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो दूसरे स्थान पर रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.