Move to Jagran APP

Miss Universe 2019 Winner: साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

Miss Universe 2019 Winner Zozibini Tunzi साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 09:45 AM (IST)
Miss Universe 2019 Winner: साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब
Miss Universe 2019 Winner: साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

नई दिल्ली, जेएनएन। Miss Universe 2019 Winner Zozibini Tunzi : साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। जोजिबिनी (Zozibini Tunzi)ने दुनियाभार की 90 सुंदरियों के हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका के अटलांटा में रविवार को आयोजित 68वें मिस यूनिवर्स समारोह में 90 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने सबको हराकर विश्व सुंदरी का ताज पहना।

loksabha election banner

जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi)  के साथ 20 सुंदरियां थीं जो सेमीफाइल तक पहुंची थीं जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी थीं। हालांकि वर्तिका टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं और इस कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं। कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स की सुंदिरयों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। 

इसके बाद साल 2018 की मिस यूनिवर्स  कैटोरिना ग्रे (Catriona Gray Philippines) ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की। मेक्सिको की सोफिया अरागोन ( Sofia Aragon) तीसरे स्थान पर रहीं, दूसरे स्थान पर रहीं पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन (Madison Anderson) और साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी सबको हराकर विश्व सुंदरी 2019 चुनी गईं।

ईवेंट की शुरुआत में प्रतियोगियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया था। भारत की वर्तिका सिंह ने देसी अवतार में सभी का दिल जीत लिया। इस राउंड में उन्होंने लाल रंग का पहना था।वर्तिका ने इस राउंड के बाद बताया कि, 'एक सपना होना कितना ज़रूरी है। वह आज उसे सच होते हुए देख रही हैं'। वर्तिका ने कहा, 'भारत के छोटे शहरों में लड़कियों को सपने देखने का हक नहीं है। लेकिन, मैंने सपना देखा उस पर विश्वास किया और कभी हार नहीं मानी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.