विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न कोई बड़ा स्टार, ना धूम धड़ाके वाला प्रमोशन; फिर भी OTT पर क्यों ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड वाली सीरीज?

Published: Sun, 03 May 2026 05:12 PM (IST)

वीकेंड पर अगर घर पर बोर हो रहे हैं और कुछ धूम धड़ाके से भरा और मसालेदार देखना है तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉलिटिक्स, रिवेंज और क्राइम से भरी किसी सीरीज के बारे में हम अगर आपसे पूछेंगे तो आपकी जुबान पर शायद सबसे पहला नाम मिर्जापुर का आए। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि सीरीज की चर्चा भी खूब थी और एक्टर्स का काम भी बढ़िया था।

लेकिन अभी अगर आपको लग रहा है कि हम मिर्जापुर (Mirzapur) की बात करने वाले हैं तो थोड़ा ठहर जाइए। आज हम आपके लिए मिर्जापुर जैसी ही मारकाट और थ्रिल से भरी एक सीरीज लेकर आए हैं लेकिन इसे अनडररेटेड सीरीज की कैटेगरी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज

इस सीरीज का पहला सीजन 2020 में आया और हाल ही में रिलीज हुए चौथे सीजन को इसका फिनाले कहा जा रहा है लेकिन कहानी के अंत में एक ट्विस्ट है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज का नाम 'अनदेखी' (Undekhi Season 4) है और ये सोनी लिव पर 1 मई को रिलीज हुई है। सीरीज में दिब्येंदु भट्टाचार्य, अंकुर राठी, ऐन जोया, हर्ष छाया जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं कुछ नई स्टार कास्ट को भी इसमें शामिल किया गया है जिसमें गौतम रोडे, शिव ज्योति राजपूत और देबत्तमा साहा का नाम शामिल है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 5.10.42 PM

क्या है अनदेखी की कहानी?

इस सीरीज को सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। कहानी पावर, भ्रष्टाचार, बदले और न्याय पर आधारित है, जहां पावरफुल अटवाल फैमिली की मनमानी और साधारण लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है। इस सीजन में पांच साल आगे की कहानी दिखाई गई है और पूरी कहानी पापाजी वर्सेज रिंकू की है।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 5.10.00 PM

रिंकू और पापाजी के बीच हसल चल रहा है। पापाजी जेल में हैं और रिंकू को लगता है कि उन्होंने उसकी पत्नी को मरवाया है। अब क्या होगा यही इसकी असल कहानी है। हर्ष छाया ने सीरीज में पापाजी का किरदार निभाया है और उनका काम बेहतरीन है। वहीं सूर्या शर्मा ने रिंकू का किरदार निभाया है। 8 एपिसोड की ये सीरीज आपको एक भी मौके पर बोर नहीं होने देगी। Imdb से भी इसे धांसू रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- एक महीने पुरानी वेब सीरीज ने OTT पर डाला डेरा, भौकाल से भरपूर हैं 10 एपिसोड