विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नॉर्थ-ईस्ट वालों संग भेदभाव करने वालों पर फूटा मिलिंद सोमन की पत्नी का गुस्सा, बोलीं- 'आप तभी भारतीय हो सकते हैं जब...'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:24 AM (IST)

दरअसल अंकिता कोंवर का ये गुस्सा मीराबाई चानू को बधाई देने पर नहीं बल्कि इस बात पर फूटा है क्योंकि ...और पढ़ें

अंकिता कोंवर, मिलिंद सोमन, फोटो साभार: Instagram
अंकिता कोंवर, मिलिंद सोमन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में चल रहे टोक्यों ओलंपिक्स में नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली मीराबाई चानू ने रजत पदक हासिल किया है। जिसके बाद से ही आम से लेकर खास तक और राजनीतिक जगत के लोगों की तरफ से उनके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। इस जीत के बाद मीराबाई चानू के सभी लोग देश की बेटी बता रहे हैं। जिसके बाद अब मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर का ऐसे लोगों पर गुस्सा फूटा है।

दरअसल अंकिता कोंवर का ये गुस्सा मीराबाई चानू को बधाई देने पर नहीं बल्कि इस बात पर फूटा है क्योंकि आम दिनों में नॉर्थ ईस्ट वालों के साथ भेदभाव किया जाता है। अमूमन उन्हें अलग- अलग नाम से पुकारा जाता है साथ ही उन्हें भारतीय भी नहीं माना जाता है। ऐसे में अंकिता ने उन लोगों को खरी- खोटी सुनाई है जो मीराबाई चानू को रजत पदक जीतने के बाद देश की बेटी कह रहे हैं।

अंकिता ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंड‍िया से हैं तो आप तभी भारतीय हो सकते हैं जब आप देश के लिए मेडल जीतें। वरना आपको चिंकी, चाइनीज, नेपाली या अब एक नया एडिशन कोरोना के नाम से जाना जाता है। भारत में जातिवाद से पीड़‍ित कई लोग रहते हैं। अपने अनुभव से बता रही हूं। #Hypocrites'

अंकिता के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर उनका समर्थन कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अंकिता की बात पर सहमति जताते हुए लोगों के इस रवैये की कड़ी निंदा की है। तो वहीं कई लोगों ने इस भेदभार पूर्ण बर्ताव को निराशाजनक बताया है। अंकिता कोंवर खुद भी नॉर्थ- ईस्ट के ही गुवाहाटी की रहने वाली हैं। उन्होंने भी लोगों के ऐसे बर्ताव को झेला है। हालांकि अंकिता अकेली नहीं है इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री लिन नैशराम ने अपने इस एक्सपीरियंस को साझा किया था।