Move to Jagran APP

FIR Against Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ अभिनेत्री की शिकायत पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज़, जानें कौन-कौन से हैं आरोप

MeToo On Anurag Kashyap अभिनेत्री अपने वकील के साथ पहले ओशिवरा पुलिस स्टेशन गई थी जहां से उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया जिसके न्यायिक क्षेत्र में घटनास्थल आता है। ओशिवरा पुलिस स्टेशन इसलिए गई थी क्योंकि अनुराग का दफ़्तर उसी इलाक़े में स्थित है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 01:43 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 09:41 AM (IST)
FIR Against Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ अभिनेत्री की शिकायत पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज़, जानें कौन-कौन से हैं आरोप
अनुराग कश्यप पर यौन दुष्कर्म के आरोप हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। FIR Filed Against Anurag Kashyap: एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद मशहूर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज़ कर ली गयी है। अभिनेत्री ने अनुराग पर 2013 में यौन दुराचार के कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उधर, अनुराग ने सभी आरोपों कों बेबुनियाद करार दिया है। 

loksabha election banner

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री मंगलवार रात को अपने वकील नितिन सतपुते के साथ वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376(1)- यौन दुष्कर्म, 354 (महिला पर शीलभंग करने के इरादे से हमला करना), 341 (ग़लत ढंग से रोकना) और 342 (जबरन कैद करना) में शिकायत दर्ज़ की गयी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगभग सात साल पुरानी घटना के संबंध में अनुराग को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने अनुराग पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने यारी रोड आवास पर 2013 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। अभिनेत्री अपने वकील के साथ पहले ओशिवरा पुलिस स्टेशन गई थीं, जहां से उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया, जिसके अधिकार क्षेत्र में घटनास्थल आता है। बताया गया कि अभिनेत्री और उनके वकील ओशिवरा पुलिस स्टेशन इसलिए गये थे, क्योंकि अनुराग का दफ़्तर उसी इलाक़े में स्थित है। 

मंगलवार रात नितिन सतपुते ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि किन-किन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गयी है। नितिन ने लिखा- आरोपी के ख़िलाफ़ आख़िरकार दुष्कर्म, जबरन रोकने, कैद करने और महिला का शीलभंग करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज़ करवा दी गयी है।

बता दें, अभिनेत्री ने शनिवार को एक मीडिया इंटरव्यू में अनुराग पर सनसनीखेज़ आरोप लगाये थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में हंगामा मचा हुआ है। अनुराग के पक्ष में तमाम लोगो आवाज़ उठा रहे हैं। वहीं, अनुराग की ओर से उनकी वकील ने इस मामले में एक स्टेटमेंट जारी करके सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

इससे पहले अभिनेत्री ने मीडिया इंटरव्यूज़ के ज़रिए अनुराग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि वो अनुराग से मिलने गयी थीं, जहां उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे वो असहज हो गयी थीं। अभिनेत्री ने अनुराग के साथ किसी फ़िल्म में काम नहीं किया है। उन्होंने कुछ हिंदी फ़िल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फ़िल्में की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.