विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Met Gala 2023: मेट गाला में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, रेड कारपेट पर लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 26 Apr 2023 06:05 PM (GMT+05:30)

Priyanka Chopra Met Gala 2023 1 मई 2023 मेट गाला का आयोजन होने जा रहा है। इस रेड कारपेट पर ...और पढ़ें

Priyanka Chopra, Met Gala, Met Gala 2023, Priyanka Chopra at Met Gala, Alia Bhatt, Priyanka Chopra on red carpet, Citadel
Priyanka Chopra, Met Gala, Met Gala 2023, Priyanka Chopra at Met Gala, Alia Bhatt, Priyanka Chopra on red carpet, Citadel

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Met Gala 2023: इस साल भी हॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला का आयोजन  होने जा रहा है। 1 मई 2023 को इसकी शुरुआत होगी। हर साल की तरह इस साल भी इस रेड कारपेट पर बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी। इस फैशन नाइट में एक बार फिर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना जलवा बिखरने वाली है। जी हां, इस साल के मेट गाला में पीसी भी नजर आएंगी।

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिछले काफी दिनों से अपनी नई वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, वैराइटी के सीनियर कल्चर और इवेंट्स एडिटर मार्क मैल्किन ने खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा भी मेट गाला का हिस्सा हैं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए ये जानकारी शेयर की है। मार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा, 'कंफर्म. प्रियंका चोपड़ा ने अभी मुझे बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में होंगी। इतना ही नहीं मार्क ने यह भी बताया है कि प्रियंका ने उनसे अपने लुक को लेकर भी बात की जो, थीम बेस्ड होगा।

साल 2018 में पीसी ने किया था डेब्यू

आपको बता दें, पीसी ने मेट गाला के रेड कारपेट पर साल 2018 में डेब्यू किया था। पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस इस फैशन नाइट में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है। हर बार उनका एक अलग अवतार और फैशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इससे पहेल प्रियंका चोपड़ा तीन बार मेट गाला इवेंट में शामिल हो चुकी हैं। साल 2023 में उनका इवेंट में चौथा अपीयरेंस होगा।  

इस साल आलिया भी करेंगी डेब्यू

मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं और वह इवेंट में डिजाइनर प्रबल गुरुंग के डिजाइनर ड्रेस पहनेंगी। आलिया पहले भी कई मौकों पर प्रबल की तैयार की हुईं ड्रेस पहन चुकी हैं। प्रबल हॉलीवुड सेलिब्रिटी के भी खास आउटफिट तैयार कर चुके हैं। हालांकि अब तक इस बारे में आलिया भट्ट की और से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।