Mere Husband ki Biwi Collection Day 1: 'छावा' के सामने फिसड्डी निकले Arjun Kapoor, दो बीवियों ने निकाला कचूमर
Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1 मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी मेरे हसबैंड की बीवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। खासतौर पर छावा की आंधी में फिल्म अपना जादू चलाने में भी नाकामयाब नजर आई। आइए जानते हैं कितना रहा अर्जुन कपूर की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छे रिव्यूज तो नहीं मिले हैं लेकिन फिर भी एक भारी दिन के बाद ये हल्की फुल्की कॉमेडी आपका मनोरंजन कर सकती है।
हर्ष गुजराल ने फिल्म से किया डेब्यू
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। वहीं इस मूवी के जरिए पॉपुलर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। लेकिन इससे फिल्म के कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है उल्टा अर्जुन कपूर की अन्य फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन से कंपेयर करें तो कलेक्शन गिरा ही है।
यह भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi OTT Release: 2 बीवियों के कलेश में फंसे Arjun Kapoor, थिएटर से पहले नोट कर लें ओटीटी की डेट
कितना रहा फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं। खबरों की मानें तो फिल्म 1.50 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि ये अर्जुन कपूर की अन्य फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से काफी कम है। उनकी फिल्म गुंडे ने पहले दिन 16.12 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं टू स्टेट्स का कलेक्शन 12.42 करोड़ रुपये, हाफ गर्लफ्रेंड का 10.27 करोड़ रुपये, की एंड का का 7.3 करोड़ रुपये और एक विलेन रिटर्न्स का 7.05 करोड़ रुपये था।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी अंकुर चड्ढा (अर्जुन कपूर) के जीवन पर आधारित है, जो अपनी एक्स वाइफ प्रभलीन ढिल्लन (भूमि पेडनेकर) से बहुत डरता है। दोनों का नेचर बिल्कुल विपरीत है। भूमि पेडनेकर का चित्रण शुरुआत में ऐसे किया गया है जैसे वह बहुत क्रूर होगी। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं और अब अंकुर को अंतरा खन्ना (रकुल प्रीत सिंह ) से प्यार हो जाता है। अंतरा जब अंकुर से शादी करने का फैसला करती है तो प्रभलीन उनकी जिंदगी में लौट आती है। प्रभलीन भूलने की बीमारी से पीड़ित हो जाती है। उसे लगता है कि अंकुर अभी भी उसका पति है। उसके बाद आगे क्या होता है ये देखने में आपको वाकई मजा आने वाला है।
फिलहाल तो छावा के रहते मेरे हसबैंड की बीवी को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए बहुत संघर्ष करना होगा। हालांकि आज मूवी का पहले दिन है ऐसे में जल्दबाजी में कोई भी फैसला करना ठीक नहीं है। फिल्म का कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।