मेगास्टार चिरंजीवी ने बेटे राम चरण के साथ रिक्रिएट किया अनमोल पोज, बेटे के बर्थडे पर सुपरस्टार ने लिखा खास पोस्ट
साउथ के सुपरस्टार राम चरण रविवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अब उनके पिता और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक अनमोल पोज को रिक्रिएट करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ के सुपरस्टार राम चरण रविवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनके पिता और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे के बर्थडे के मौके पर बधाई दी हैं और एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। साथ ही उन्होंने राम चरण की तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है।
मेगास्टार द्वारा शेयर इस कोलाज की पहली तस्वीर एक थ्रोबैक फोटो है, जिसमें नन्हें अभिनेता अपने पिता गोद में बैठे हुए दिख रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में पिता-पुत्र की जोड़ी ने इस पोज को रिक्रिएट करती हुई नजर आ रही है।
उन्होंने अपने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मुझे सोशल मीडिया पर राम चरण को बर्थडे की शुभकामनाएं देना बहुत अजीब लगात है। लेकिन इस मौके पर मैं राम चरण की तस्वीर साझा कर रहा हूं, जिससे सभी फैंस उत्साहित महसूस करें।'
రాంచరణ్ కి సోషల్ మీడియా ద్వారా Birthday Wishes చెప్పటం నాకు వింతగా అనిపిస్తుంది.
అయితే ఈ occasion లో @AlwaysRamCharan పిక్ ఒకటి
షేర్ చేస్తే అభిమానులు ఆనందిస్తారనిపించింది. కొడుకుగా He makes me proud and he is my pride. #HBDRamcharan pic.twitter.com/asyDUDoP6H— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) March 27, 2022
उन्होंने आगे लिखा, 'एक बेटे के रूप में वो मुझे गौरवान्वित करता है और वो मेरा गौरव है।'
बात अगर चिरंजीवी के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म गॉडफादर की शूटिंग को पूरा किया है। इस फिल्म में सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा एक्ट्रेस नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
मोहन राजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण कोनिडेला प्रोडेक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। ये फिल्म साल 2019 में आई मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक है।
इसके अलावा मेगास्टार चिरंजीवी आचार्य में भी नजर आने वाले हैं। ये तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म है। आचार्य में चिरंजीवी के अलावा अभिनेता राम चरण और काजल अग्रवाल भी मुख्य किरदार नजर आने वाली हैं। कोराताला शिवा के निर्देशन में बनी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।