विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 के सेट पर रणवीर सिंह के एक मजाक ने बदल दी डॉक्टर की किस्मत, मिल गया फिल्म में रोल

Published: Wed, 25 Mar 2026 02:59 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Mar 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' की शूटिंग के दौरान पंजाब में अर्जुन रामपाल को चोट लगने पर डॉ. सनी ...और पढ़ें

फिल्म में नजर आया डॉक्टर (फोटो-जॉगरण ऑनलाइन)

फिल्म में नजर आया डॉक्टर (फोटो-जॉगरण ऑनलाइन)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने रोमांचक एक्शन और हाई-स्टेक ड्रामा से मूवी दर्शकों को खास आकर्षित कर रही है।

इस फिल्म की कास्टिंग और कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा जिसकी वजह से इसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के कई कैरेक्टर की चर्चा हुई लेकिन क्या आपको पता है कि सेट पर अर्जुन रामपाल का इलाज करने आए डॉक्टर को भी फिल्म में एक रोल दिया गया। क्या है ये पूरा मामला और कैसे हुआ? चलिए जानते हैं।

यह भी पढ़ें- 'रोना तो हमें चाहिए...' 16 साल पहले Ranveer Singh से शाह रुख ने कही थी ये बात, फूट-फूटकर रो पड़े थे एक्टर

सेट पर क्या हुई थी घटना?

लुधियाना के पास कलाख गांव के सरकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सनी अशोक ने कभी नहीं सोचा था कि उनके रोजमर्रा का काम उन्हें बॉलीवुड तक लेकर जाएगा। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान पंजाब में रेलवे ट्रैक पर फिल्माए जा रहे एक चेज सीन के दौरान अर्जुन रामपाल को कथित तौर पर सिर में मामूली चोट लग गई।

Arjun (5)

ऐसे में डॉ. अशोक को बुलाया गया और उन्होंने बताया जांच के बाद बताया कि चोट मामूली है चिंता की कोई बात नहीं। दवाई और इलाज के बाद टीम के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by True Scoop (@truescoop)

रणवीर सिंह के साथ लेना चाहते थे फोटो

अपना काम खत्म करने के बाद, वह रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर लेना चाहते थे। ऐसे में अभिनेता ने यूं ही उनसे कह दिया कि हम आपको फिल्म में लेंगे। इसके बाद तीन दिनों के भीतर उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया गया।

लास्ट के सीन में जब रणवीर सिंह (हमजा) की भारत वापसी होती है और राकेश बेदी (जमील जमाली ) उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आते हैं तो जो डॉक्टर उन्हें पकड़कर प्लेन के अंदर ले जाता है वो सनी अशोक हैं। धुरंधर 2 की शूटिंग पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर की गई थी, जिसमें लुधियाना के पास एक रेलवे ट्रैक और जिले का शाहनेवाल हवाई अड्डा शामिल है।

यह भी पढ़ें- रणवीर की Hummer से लेकर असलम चौधरी की Lexus तक, यहां Dhurandhar 2 में इस्तेमाल की गई सभी कारें