Move to Jagran APP

टाइगर श्रॉफ़ 100 करोड़ क्लब के सबसे नए मेंबर, जानिए कौन है इस क्लब का बॉस

अक्टूबर से पहले तक इस पीढ़ी में वरुण धवन अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक भी फ़िल्म फ्लॉप नहीं हुई है। वरुण ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 11:43 AM (IST)
टाइगर श्रॉफ़ 100 करोड़ क्लब के सबसे नए मेंबर, जानिए कौन है इस क्लब का बॉस
टाइगर श्रॉफ़ 100 करोड़ क्लब के सबसे नए मेंबर, जानिए कौन है इस क्लब का बॉस

मुंबई। 100 करोड़ क्लब में पहुंचना किसी भी एक्टर के लिए शानदार उपलब्धि मानी जाती है। बॉलीवुड की यंग जनरेशन (35 साल से कम) में ऐसे एक्टर्स तो बहुत हैं, जो हुनर के मामले में किसी से कम नहीं हैं, मगर 100 करोड़ क्लब में एंट्री सबको नहीं मिल पाती। चंद क़िस्मत वाले एक्टर्स ही हैं, जो इस क्लब के मेंबर बन सके हैं। इस क्लब के सबसे नए मेंबर हैं टाइगर श्रॉफ़। 

loksabha election banner

100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाले सबसे ताज़ा एक्टर टाइगर श्रॉफ़ हैं, जिनकी फ़िल्म बाग़ी2 ये कारनामा किया है। 30 मार्च को रिलीज़ हुई टाइगर की फ़िल्म बाग़ी2 अब तक 155 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली टाइगर की ये पहली फ़िल्म है, जबकि इस साल की चौथी। टाइगर ने 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यानि चार साल बाद वो 100 करोड़ के एक्टर बन गये हैं।

  • टाइगर अब करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। 

इस पीढ़ी में वरुण धवन अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक भी फ़िल्म फ्लॉप नहीं हुई है। वरुण ने 2012 में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था, जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया। इस फ़िल्म की सफलता के साथ शुरू हुआ सफ़र बदस्तूर जारी है। वरुण की पिछली रिलीज़ फ़िल्म जुड़वा2 ने 138 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी, जिसे उनके पापा डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था।

100 करोड़ क्लब में वरुण की एंट्री 2015 में एबीसीडी2 के साथ हुई, जिसे रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म ने 107 करोड़ जमा किये थे। हालांकि बहुत बड़ी सफलता नहीं थी। 30 साल के वरुण अब अक्टूबर और सुई धागा में नज़र आने वाले हैं। हालांकि  वरुण की हालिया रिलीज़ अक्टूबर उतनी कामयाब नहीं रही है। 13 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़िल्म अब तक लगभग 40 करोड़ ही जमा कर सकी है। देखना ये है कि अक्टूबर, वरुण की कामयाबी का रिकॉर्ड सलामत रख पाती है या नहीं।

  • वरुण धवन फिलहाल सुई धागा और करण जौहर की फ़िल्म कलंक की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके अपोज़िट आलिया भट्ट हैं। संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट में शामिल हैं। 

 

इससे पहले कार्तिक आर्यन को ये मौक़ा मिला है, जिनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफ़िस पर 107 करोड़ से ज़्यादा जमा किये हैं। लव रंजन निर्देशित फ़िल्म में कार्तिक के साथ सनी सिंह निज्जर और नुसरत भरूचा ने लीड रोल्स निभाये। कार्तिक ने 2011 में प्यार का पंचनामा फ़िल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्टर करियर शुरू किया था। सोनू के टीटू... उनकी छठी फ़िल्म है। कार्तिक को पूरे 7 साल बाद 100 करोड़ क्लब में एंट्री मिली है।

रणवीर सिंह इस पीढ़ी के सबसे उर्जावान और काबिल एक्टर्स में शामिल हैं। रणवीर ने 2010 में बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर की पहली 100 करोड़ की फ़िल्म 2013 में आयी। संजय लीला भंसाली निर्देशित गोलियों की रासलीला राम लीला ने 110 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये सुपर हिट घोषित हुई। इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई पद्मावत के साथ रणवीर 300 करोड़ क्लब में भी दाखिल हो गये। इस फ़िल्म ने 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया है। 32 साल के रणवीर अपने हम उम्र अभिनेताओं में अकेले हैं, ले हैं, जो इस क्लब का सदस्य है। रणवीर अब सिम्बा में पुलिस अफ़सर के रोल में दिखने वाले हैं, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • रणवीर सिंह अब ज़ोया अख़्तर की गली बॉय और रोहित शेट्टी की सिम्बा में दिखेंगे। रोहित के साथ रणवीर की पहली फ़िल्म है। 

निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने 2012 में इशक़ज़ादे से बॉलीवुड में बतौर हीरो करियर शुरू किया, जिसे हबीब फ़ैज़ल ने डायरेक्ट किया था। अर्जुन को 100 करोड़ क्लब में एंट्री 2014 में 2 स्टेट्स से मिली, जिसने 104 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफ़िस पर किया। अभिषेक वर्मन निर्देशित फ़िल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित थी और आलिया भट्ट ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया था। 2017 में अर्जुन की 2 फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं- हाफ़ गर्लफ्रेंड और मुबारकां। दोनों फ़िल्में ठीकठाक चलीं।

  • 32 साल के अर्जुन अब संदीप और पिंकी फ़रार और पानीपत में लीड रोल में नज़र आएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वरुण धवन के साथ स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था, मगर उनका करियर ग्राफ उतना इंप्रेसिव नहीं रहा है। हालांकि 100 करोड़ क्लब के सिद्धार्थ भी मेंबर बन चुके हैं। 2014 में रिलीज़ हुई एक विलेन ने 105.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिद्धार्थ की चार फ़िल्में बार-बार देखो, अ जेंटलमैन, इत्तेफ़ाक़ और अय्यारी लगातार फ्लॉप रही हैं।

  • 33 साल के सिद्धार्थ के पास अब कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही बायोपिक ही है।

टीवी से फ़िल्मों में आये 32 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 की फ़िल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2014 में आयी आमिर ख़ान की पीके का भी वो हिस्सा रहे। अभिषेक कपूर निर्देशित फ़िल्म सफल रही, लेकिन 100 करोड़ क्लब में सुशांत को 2016 में एंट्री मिली, जब एमएस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी रिलीज़ हुई थी। नीरज पांडेय की इस फ़िल्म में सुशांत ने क्रिकेटर एमएस धोनी का किरदार निभाया। इसके बाद सुशांत की राब्ता फ्लॉप रही।

  • सुशांत की आने वाली फ़िल्मों में ड्राइव, केदारनाथ और सोन चिरैया शामिल हैं। सोन चिरैया में वो डकैत के किरदार में हैं।

यंग एक्टर्स के इस क्लब में रणबीर कपूर सबसे सीनियर हैं। 35 के हो चुके रणबीर ने 2007 में सांविरया से डेब्यू किया था और 100 करोड़ क्लब में दाखिल होने में उन्हें पूरे 5 साल लगे। 2012 में आयी अनुराग बसु निर्देशित बर्फ़ी ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी। इसके बाद 2013 में आयी अयान मुखर्जी निर्देशित ये जवानी है दीवानी ने रणबीर को 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। रणबीर की पिछली फ़िल्म जग्गा जासूस फ्लॉप रही थी।

  • अब वो संजय दत्त की बायोपिक संजू और ब्रह्मास्त्र में दिखने वाले हैं। संजू को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है, जबकि ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.