Move to Jagran APP

नीना गुप्ता के जन्मदिन पर बेटी मसाबा गुप्ता ने किया विश, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'जिसने उम्र को ठेंगा दिखाया...'

नीना गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मसाबा वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 07:52 AM (IST)
नीना गुप्ता के जन्मदिन पर बेटी मसाबा गुप्ता ने किया विश, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'जिसने उम्र को ठेंगा दिखाया...'
नीना गुप्ता की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता आज यानी कि 4 जून को अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीना गुप्ता इंडस्ट्री की वर्सटाइल अदाकारा हैं। जिन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया है। अब नीना के 62वें जन्मदिन पर उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने मां के लिए प्यार बरसाया है।

loksabha election banner

दरअसल नीना गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मसाबा वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मां नीना गुप्ता के बर्थडे पर मसाबा ने उनकी प्यारी सी तस्वीर के साथ खास तौर पर विश किया है।

मसाबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नीना गुप्ता की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मसाबा ने कैप्शन में लिखा, 'उम्र को टेंगा दिखाते हुए, नियमों के तोड़ते हुए और दुनिया क्या कहती है इसमें दिलचस्पी ना दिखाते हुए.. इन सबके बीच खूब सारा मजा करने वाली, वो हैं नीना गुप्ता और आज इनका बर्थडे है। हैप्पी बर्थडे मां'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

मसाबा गुप्ता के इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। नीना के कई फैंस और कई सारे सेलिब्रिटीज इस पोस्ट पर नीना गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि नीना गुप्ता बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। जबकि उनकी बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी- मानी फैशन डिजाइनर हैं। नीना गुप्ता ने 60 साल की उम्र में बेहतरीन 100 करोड़ से भी अधिक कमाई वाली फिल्मों में काम किया। जिनमें उनके अभिनय को खूब पसंद भी किया गया है।

हाल ही में नीना गुप्ता 'सरदार का ग्रैंडसन' फिल्म में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी उम्र से भी अधिक उम्र की महिला का किरदार निभाया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.