विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉर्डर 2 के आगे झुकने को तैयार नहीं मर्दानी, आठवें दिन कर दिया कमाल

Published: Fri, 06 Feb 2026 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:54 AM (IST)

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। 30 जनवरी को ...और पढ़ें

कितना हुआ मर्दानी 3 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

कितना हुआ मर्दानी 3 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी औ ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसको लेकर खूब चर्चा थी। थिएटर में इसे दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले। ये एक्शन ड्रामा फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है जिसका पहला पार्ट साल 2014 में आया था।

दूसरे हफ्ते कमजोर पड़ी मर्दानी

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका को फिर से निभाया है। इस बार फिल्म भारत में बच्चों की तस्करी के मामले को सुलझाती हुई नजर आएंगी। वहीं बड़े पर्दे पर इसका सीधा मुकाबला सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 से था। इस मामले में फिल्म ने पहले हफ्ते तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हफ्ते ये कुछ कमजोर पड़ती नजर आई।

Rani (14)

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: वीकडे पर कमजोर पड़ी 'मर्दानी', सनी पाजी की बॉर्डर 2 ने पकड़ी रफ्तार

आठवें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

मर्दानी 3 ने पहले शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की। वहीं रविवार को इसकी कमाई में खास इजाफा हुआ और तीसरे दिन इसने 7.25 करोड़ का आंकड़ा छुआ। चौथे दिन सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये, मंगलवार को 2.6 करोड़ रुपये, बुधवार को 2.1 करोड़ रुपये और गुरुवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसी के साथ पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

Mardaani (2)

वहीं इसी के साथ फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गायब हुईं लड़कियां या फिर था Mardaani 3 का प्रमोशन? फिल्म को लेकर छिड़े विवाद पर मेकर्स का बयान