विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक तस्वीर के साथ स्पृहा जोशी ने किया अपनी नई फिल्म का ख़ुलासा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 13 Feb 2017 04:45 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 04:50 PM (IST)

साल 2004 में मराठी फिल्म माईबाप से करियर शुरू करने वाली स्पृहा ने मराठी सीरियल्स के साथ नाटकों में भी काम किया है।

एक तस्वीर के साथ स्पृहा जोशी ने किया अपनी नई फिल्म का ख़ुलासा
एक तस्वीर के साथ स्पृहा जोशी ने किया अपनी नई फिल्म का ख़ुलासा

मुंबई। मराठी सिनेमा और टीवी की हसीन अभिनेत्री स्पृहा जोशी हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और अब उनके एक ट्वीट ने चाहते परदे पर एक नई जोड़ी बनने का संकेत दे दिया है।

ख़बर है कि पिछले साल फिल्म डोंगरी का राजा से चर्चा में आये गश्मीर महाजनी और स्पृहा जल्द ही एक नई रोमांटिक फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म को समीर विदवंस डायरेक्ट करने जा रहे हैं। स्पृहा ने दोनों के साथ अपनी एक तस्वीर लेकर एक ट्वीट में ये खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि दोनों की इस बारे में लंबे समय से बात चल रही थी। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं बताया जा रहा है लेकिन दोनों साथ काम करने का मतलब मराठी फिल्मों को एक नई रोमांटिक जोड़ी मिलेगी।

सलमान ने इस मराठी फिल्म के साउंड ट्रेक को सुनकर कहा Superb Work

साल 2004 में मराठी फिल्म माईबाप से करियर शुरू करने वाली स्पृहा ने मराठी सीरियल्स के साथ नाटकों में भी काम किया है। गश्मीर भी 2015 में ' कैरी ऑन मराठा ' से कई मराठी फिल्मों में काम कर रहे हैं।