रणवीर सिंह को लेकर मिस वर्ल्ड मानुषी ने कही ये बात
मिस वर्ल्ड ने रणवीर सिंह के साथ एक एेड में साथ काम किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl रणवीर सिंह का नाम एेसे अभिनेता की लिस्ट में शुमार हो चुका है जिनके साथ ज्यादातर अभिनेत्रियां काम करना चाहती हैं। मिस वर्ल्ड 17 मानुषी छिल्लर ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ किए एेड को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताया।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम करके अच्छा लगा। मानुषी ने बताया कि, रणवीर सिंह की जो एनर्जी है वह बहुत ही गज़ब की है, जिसके चलते उन्हें उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ मिलाl साथ ही वह यह भी मानती है कि रणवीर सिंह के साथ काम करना किसी सपने के साकार होने जैसा हैl इस बारे में बताते हुए मानुषी छिल्लर कहती है, फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह की उर्जा अद्भुत हैl मेरे लिए उनके साथ शूट करने का एक नया अनुभव थाl गौरतलब है कि रणवीर सिंह और मानुषी छिल्लर ने एक साथ एक ऐड किया हैl इस एेड में दोनों एक साथ डांस करते नज़र आते हैंl
यह भी पढ़ें: दीपिका-आलिया सहित सबको पीछे छोड़ कर प्रियंका चोपड़ा इस बात में नंबर वन
फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे हैंl इसके चलते वह इस कार्यक्रम में नहीं आ सकेl फिल्म सिंबा में उनके अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका हैl फिल्म सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैंl इस फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आएंगेl
यह भी पढ़ें: ना ना करते आख़िरकार इस एक्टर की हाउसफुल 4 में धमाकेदार एंट्री