Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति है विश्व प्रसिद्ध, भारतीय होने पर गर्व है: मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ एक एेड शूट किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 12:30 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 12:30 PM (IST)
भारतीय संस्कृति है विश्व प्रसिद्ध, भारतीय होने पर गर्व है: मानुषी छिल्लर
भारतीय संस्कृति है विश्व प्रसिद्ध, भारतीय होने पर गर्व है: मानुषी छिल्लर

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl मानुषी छिल्लर ने जब से मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया है तब से वे अलग-अलग देशों की यात्रा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह देखा कि भारतीय संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है और भारतीय संस्कृति के चर्चे हर देश में हैं। 

loksabha election banner

मानुषी छिल्लर में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद कई देशों में जाने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर भारतीय पारम्परिक परिधान साड़ी कई बार पहनी। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि विदेशी लोग भारतीय संस्कृति को बहुत मानते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत अाकर्षित भी करती है। इसलिए  भारतीय होने के नाते विदेशों में साड़ी पहनने का आनंद बहुत आता है। मानुषी ने बताया कि वे कई बार रात का खाना खाते समय साड़ी पहनना पसंद करती हैl उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने पहली बार साड़ी पहनना सीखी थी, वह उनके लिए गर्व की बात थीl वे बताती है कि भारत का इतिहास स्वर्णिम रहा हैl साथ ही भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है, जिसके चलते देश के हर कोने में एक अलग प्रकार से साड़ी पहनी जाती हैl उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उन्हें उनकी मां के साथ भारत भ्रमण करने का अवसर प्राप्त हुआ है, उन्होंने उनकी मां को देश के कई अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग प्रकार की साड़ियां पहनते हुए देखा है और उनकी मां के पास आज भी कई प्रकार की साड़ियां हैं।

यह भी पढ़ें: 83 वर्ल्ड कप विजय की कहानी इस दिन, रणवीर सिंह से टकरायेंगे विन डीज़ल

इस मौके पर मानुषी छिल्लर ने यह भी कहा कि आप जो भी कपड़े पहनते हैं, उन्हें अगर आप आत्मविश्वास के साथ पहनते हैं, तो वह प्रेरणा का स्रोत भी होते हैंl आप अपने अंदर कॉन्फीडेंस को फील कर पाते हैं। वह यह भी कहती हैं कि कपड़े पहनने के अंदाज से लोगों की एक सोच का भी पता चलता हैl आपको बता दें कि, मानुषी छिल्लर हाल ही में रणवीर सिंह के साथ एक एेड में नजर आएंगीl 

 यह भी पढ़ें: ना ना करते आख़िरकार इस एक्टर की हाउसफुल 4 में धमाकेदार एंट्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.