विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, पत्नी संग शेयर की पहली तस्वीर

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2022 03:37 PM (IST)

Manoj Tiwari 51 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने ...और पढ़ें

Manoj Tiwari became a father for the third time at the age of 51 Manoj tiwari blessed with baby girl
Manoj Tiwari became a father for the third time at the age of 51 Manoj tiwari blessed with baby girl

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी के फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है। 

तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी

पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके फैंस को सरप्राइज दिया था। इस पोस्ट के बाद ही लोगों को पता चला कि वो पिता बनने वाले हैं। फैंस इंतजार करने लगे कि बच्चे का जन्म कब होगा।

घर में आई नन्ही परी

मनोज तिवारी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया आई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी'।  

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

साल 2020 में की थी शादी 

मनोज तिवारी को इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।बता दें कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया। रानी और मनोज की एक बेटी भी है रीति तिवारी। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि संग शादी कर ली और इसी साल के अंत में उनके घर एक बेटी का जन्म का हुआ। 

ये भी पढ़ें

Ram Charan-Upasana Child: शादी के 10 सालों बाद राम चरण के घर गूंजेगी किलकारी, जल्द करेंगे पहले बच्चे का स्वागत